फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mega highway will be built in Himachal, cantonments will be added, airplane will be able to land

Mega Highway: हिमाचल में बनेंगे मेगा हाईवे, जोड़ी जाएंगी छावनियां, उतार सकेंगे विमान

Sat, 20 May 2023 09:50 AM IST
Krishan Singh सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 May 2023 09:50 AM IST
सार

 एनएचएआई की ओर से 70 किलोमीटर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्गों को स्तरोन्नत मेगा हाईवे में बदला जाएगा। इसकी चौड़ाई 90 फीट होगी।

विज्ञापन
Mega highway will be built in Himachal, cantonments will be added, airplane will be able to land
हिमाचल में बनेंगे मेगा हाईवे(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल की सैन्य छावनियों की पंजाब की छावनियों से जोड़ने के लिए हिमाचल में मेगा हाईवे बनाए जाएंगे। इसके लिए कसरत शुरू हो गई है। ऊना में जिले में निजी एजेंसी ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। एनएचएआई की ओर से 70 किलोमीटर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्गों को स्तरोन्नत मेगा हाईवे में बदला जाएगा। इसकी चौड़ाई 90 फीट होगी। बेहतर और खुले मार्ग से सैन्य सामग्री को ले जाना भी सुगमता से हो सकेगा। इस हाईवे की क्षमता ऐसी होगी कि जरूरत पड़ने पर यहां हवाई जहाज भी उतारा जा सकेगा। फोरलेन की तरह चौड़ा मेगा हाईवे बनने से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं अंबाला छावनी से सेना का संपर्क पठानकोट आदि अन्य छावनियों से भी सुगम होगा।
विज्ञापन


इसके लिए ऊना और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के मार्गों पर सर्वे एजेंसी की टीम कई दिनों से डेरा जमाए हुए है। ऊना से वाया नंगड़ा होते हुए मार्ग पर टीम सर्वे करने में जुटी है। सर्वे प्रतिनिधियों की मानें तो वर्तमान में सामरिक दृष्टि वाले इन मार्गों की चौड़ाई 35 फीट के करीब है। मेगा हाईवे बनने पर इनकी चौड़ाई 90 फीट हो जाएगी। मेगा हाईवे करीब फोरलेन मार्ग जैसा ही होगा। मेवा हाईवे को आगे जाकर चंडीगढ़ और पठानकोट हाईवे से जोड़ा जाएगा। बड़ी बात यह है कि यह प्रोजेक्ट भारतमाला के अंतर्गत पूरा होना प्रस्तावित है। शिमला से वाया मैहतपुर, रायपुर सहोड़ा होते हुए हाईवे की संभावना देखी जा रही है। मेगा हाईवे को टाहलीवाल, हरोली और पंडोगा होते हुए होशियारपुर पंजाब तक लेकर जाने की योजना है। टाहलीवाल क्षेत्र में मार्ग पर निजी कंपनी के प्रतिनिधि सर्वे को पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


एनएचएआई करेगी निर्माण
सूत्रों की मानें तो मेगा हाईवे का निर्माण का कार्य एनएचएआई करेगी। सेना के आग्रह के बाद डिफेंस मार्गों को अपग्रेड कर मेगा हाईवे बनाया जाएगा। इस हाईवे पर जरूरत पड़ने पर यहां हवाई जहाज भी उतारा जा सकेगा। हालांकि सर्वे कार्य में इन पहलुओं पर कार्य होना शेष है। इसके बाद यह सभी चीजें धरातल पर उतरना शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से सर्वे कार्य किया जा रहा है। करीब 70 किलोमीटर मार्गों को मेगा हाईवे में तब्दील किया जाएगा। सर्वे टीमें इसके लिए जुटी हुई हैं। -महेंद्र कुमार, सर्वे इंजीनियर, निजी कंपनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed