फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medicine supply through drone in seraj and karsog area of mandi

Mandi News: सराज और करसोग के दुर्गम इलाकों में फिर ड्रोन से भेजी जाएंगी दवाएं

Wed, 18 Jan 2023 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Jan 2023 12:34 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि करसोग और सराज के दुर्गम इलाकों में बर्फबारी और अन्य कारणों के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हो, इसके लिए ड्रोन से इन इलाकों के लिए नियमित उड़ानें शुरू की जा रही हैं।

विज्ञापन
Medicine supply through drone in seraj and karsog area of mandi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी जिले के सराज में बर्फबारी से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों करसोग, जंजैहली और बालीचौकी में लोगों को ड्रोन से दवाएं भेजने की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने अगले दो से तीन दिन में ड्रोन की उड़ानों को नियमित करने का फैसला लिया है। दिन में तीन से चार बार उड़ानें भरने के लिए शेड्यूल तय कर दिया है। इससे बर्फबारी के बीच अस्पताल तक न पहुंचने वाले मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

विज्ञापन


उन्हें दवाइयों और टेस्ट के लिए मंडी अस्पताल आने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। इस संदर्भ में सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि करसोग और सराज के दुर्गम इलाकों में बर्फबारी और अन्य कारणों के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बाधित न हो, इसके लिए ड्रोन से इन इलाकों के लिए नियमित उड़ानें शुरू की जा रही हैं। आगामी दो तीन दिन में उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


चुनाव के चलते प्रभावित हुआ थी प्रक्रिया
प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दुर्गम इलाकों में ड्रोन से दवाइयां भेजने और सैंपल लाने का क्रम शुरू हो गया था, लेकिन चुनाव के चलते यह प्रक्रिया प्रभावित हो गई थी। अब बर्फबारी और अन्य कारणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोबारा उड़ानें शुरू करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस किलोग्राम तक दवाइयां ले जा सकेगा ड्रोन
विभाग की ओर से दुर्गम इलाकों में दवाइयां और अन्य स्वास्थ्य सामग्री भेजने के लिए किए गए अब तक के सभी ट्रायल पूरी तरह से सफल हुए हैं। ड्रोन में दस किलोग्राम तक वजन ले जाया गया है। ऐसे में इतनी भार क्षमता की दवाएं इन इलाकों में भेजी जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed