फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medical colleges will decide the fees for ultrasound and ECG themselves, government has given powers

हिमाचल: मेडिकल कॉलेज खुद तय करेंगे अल्ट्रासाउंड और ईसीजी के शुल्क, सरकार ने दीं शक्तियां

Mon, 07 Apr 2025 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 10:51 AM IST
सार

प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन खुद अल्ट्रासाउंड और ईसीजी के रेट तय कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने संबंधित प्रिंसिपल और अस्पताल प्रबंधन को यह शक्तियां दी हैं। 

विज्ञापन
Medical colleges will decide the fees for ultrasound and ECG themselves, government has given powers
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन खुद अल्ट्रासाउंड और ईसीजी के रेट तय कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने संबंधित प्रिंसिपल और अस्पताल प्रबंधन को यह शक्तियां दी हैं। शुल्क तय करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी विश्वास में लेना होगा। मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के खर्च निकालने के लिए यह व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में पहले यह सेवाएं निशुल्क थीं, लेकिन अब प्रशासन जरूरत के मुताबिक शुल्क तय कर सकेगा। प्रदेश सरकार ने इस बारे में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन को यह आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

हालांकि, अस्पतालों में यह स्वास्थ्य सेवाएं गरीब लोगों के लिए निशुल्क रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सरकारी नौकरी में लगे लोग शुल्क दे सकते हैं। इन लोगों की प्रदेश सरकार की ओर से चिकित्सा बिलों का भुगतान किया जाता है। पेंशनरों के लिए भी रिंबर्समेंट की सुविधा है। अस्पताल प्रबंधन बार-बार सरकार को तर्क दे रहे हैं कि अल्ट्रासाउंड और ईसीजी निशुल्क किए होने से खर्च निकालने मुश्किल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में हिमाचल में छह मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी, टांडा, हमीरपुर, चंबा, नाहन और नेरचौक हैं। इसके अलावा सैकड़ों आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, सिविल अस्पताल, सामुदायिक और जोनल अस्पताल हैं। इन सभी अस्पतालों में मरीजों के अल्ट्रासाउंड और ईसीजी होते हैं। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि ईसीजी और अल्ट्रासाउंड के शुल्क लेने की शक्तियां अस्पताल प्रशासन को दी गई हैं। वह अपने स्तर पर शुल्क बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed