फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Medical colleges will be able to apply for recognition and inspection till 31st March.

अटल मेडिकल विश्वविद्यालय : मान्यता और निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज 31 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 20 Feb 2024 10:45 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Feb 2024 10:45 AM IST
सार

अटल मेडिकल और अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने मान्यता और निरीक्षण को लेकर आवेदन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Medical colleges will be able to apply for recognition and inspection till 31st March.
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मान्यता और निरीक्षण के लिए मेडिकल विवि नेरचौक ने मेडिकल शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अटल मेडिकल और अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक ने मान्यता और निरीक्षण को लेकर आवेदन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। संस्थान बिना किसी लेट फीस के 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले से मेडिकल, डेंटल, होम्योपैथी, नर्सिंग कॉलेज की पढ़ाई करवा रहे शिक्षण संस्थानाें को मान्यता लेने के लिए समय मिल गया है। 31 मार्च तक आवेदन करने वाले शिक्षण संस्थानों को लेट फीस नहीं देनी लेट फीस के साथ यह शिक्षण संस्थान अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


विवि ने लेट फीस भरने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक शिक्षण संस्थान प्रति कोर्स के हिसाब से इस तरह से लेट फीस के साथ आवेदन कर पाएंगे। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक लेट फीस 75,000 रुपये, एक मई से 31 मई तक लेट फीस एक लाख रूपये, एक जून से 31 जून तक डेढ़ लाख, एक जुलाई से 31 जुलाई तक दो लाख, एक अगस्त के बाद आवेदन करने के लिए लेट फीस दो लाख पचास हजार चुकानी होगी। इस बारे में अटल मेडिकल और अनुसंधान विवि नेरचौक के रजिस्ट्रार अमर सिंह नेगी ने बताया कि मान्यता, निरीक्षण और प्रमाण पत्र के लिए शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बिना किसी देरी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ अगस्त तक भी आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इन संस्थानों को मिल चुकी है मान्यता
अटल विवि के साथ अभी तक छह मेडिकल, चार डेंटल, 47 नर्सिंग, चार आयुर्वेदिक और एक होम्योपैथी कॉलेज को मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा प्रदेश भर में अभी कई ऐसे शिक्षण संस्थान भी हैं, जो विवि मान्यता प्राप्त नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed