फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MC Shimla: There will be 41 wards in the city, new roster will be implemented in the elections

नगर निगम शिमला: शहर में होंगे 41 वार्ड, अधिसूचना जारी, चुनाव में लागू होगा नया रोस्टर

Thu, 10 Mar 2022 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Mar 2022 11:43 AM IST
सार

एमसी शिमला के वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर दायर आपत्तियां मंडलीय आयुक्त की ओर से खारिज किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस बारे में अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं,  नगर निगम के चुनाव में इस बार नया आरक्षण रोस्टर लागू होगा।

विज्ञापन
MC Shimla: There will be 41 wards in the city, new roster will be implemented in the elections
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब नगर निगम के कुल 41 वार्ड होंगे। वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर दायर आपत्तियां मंडलीय आयुक्त की ओर से खारिज किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने इस बारे में अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार शहर में सात नए वार्ड बनाए गए हैं। इससे शहर में कुल वार्डों की संख्या 34 से बढ़कर 41 पहुंच गई है। शहर में अपर कैथू, ढींगूधार, कसुम्पटी टू, लोअर विकासनगर, ब्रॉकहास्ट, लोअर खलीनी और लोअर कृष्णानगर नए वार्ड बनाए गए हैं। नगर निगम शिमला के चुनाव मई जून महीने में होने हैं। ऐसे में इस बार नगर निगम का सबसे बड़ा चुनाव होगा। अभी नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। 31 साल में पहली बार भाजपा ने निगम पर कब्जा जमाया था। इससे पहले नगर निगम में कांग्रेस का दबदबा रहा है।

विज्ञापन

 
लागू होगा नया रोस्टर सरकार ने किया संशोधन
शिमला में नगर निगम के चुनाव में इस बार नया आरक्षण रोस्टर लागू होगा। सरकार ने एक्ट में संशोधन करते हुए बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।  नया आरक्षण रोस्टर लागू होने से नगर निगम के कई वर्तमान पार्षदों का दोबारा चुनाव लड़ने का सपना हो सकता है पूरा। नियमानुसार इस बार शिमला नगर निगम के आरक्षण रोस्टर में बदलाव होना था। यानि नगर निगम के जो वार्ड अभी महिलाओं के लिए आरक्षित थे वह ओपन होने थे जबकि ओपन वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने थे। इसी तरह अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए आरक्षित वार्डों का रोस्टर भी बदलना था लेकिन नगर निगम चुनाव से ठीक पहले सरकार ने वार्डों का पुनर्सीमांकन कर दिया।  कई नए वार्ड बनाए गए तो कई वार्डों की सीमाएं बदली गईं। वार्डों के पुनर्सीमांकन को ही आधार बनाते हुए सरकार ने एक्ट में संशोधन किया है। इसके अनुसार अब नगर निगम के वार्डों में नया रोस्टर लागू होगा। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में भी इस पर सहमति दी गई थी। साल 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में भी वार्डों की संख्या बढ़ने के कारण नया आरक्षण रोस्टर लागू हुआ था।
विज्ञापन


शहर में ऐसे लागू होगा नया रोस्टर
शहर में नया रोस्टर वार्डों की जनसंख्या पर आधारित होगा। इसमें जिन वार्डों में महिलाओं की जनसंख्या अधिक होगी वह महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह जिन वार्डों में अनुसूचित जाति के लोगों की जनसंख्या ज्यादा होगी वह अजा के लिए आरक्षित हो जाएंगे। बुधवार को शहरी विकास विभाग की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन वार्ड वाइज जनसंख्या का आंकड़ा लेकर रोस्टर तैयार करने में जुट गया है। इसका पूरा रोस्टर 11 मार्च को जारी किया जाएगा। शहर में अब 41 वार्ड होंगे। ऐसे में संभावना है कि महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण को देखते हुए 18 से 20 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए भी आठ से दस वार्ड सुरक्षित होंगे। इनमें भी आधे वार्ड महिलाओं के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने वार्डों पर असर डालेगा रोस्टर
नगर निगम चुनाव में नया रोस्टर लागू होने से ज्यादातर वर्तमान पार्षद प्रत्याशी बन सकते हैं। लेकिन टूटे हुए और नए बने वार्डों के रोस्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है। शहर में संजौली, विकासनगर, खलीनी, कृष्णानगर, कसुम्पटी, कैथू, छोटा शिमला वार्ड को तोड़कर सात नए वार्ड बनाए गए हैं। ऐसे में इनकी जनसंख्या का दोबारा आकलन कर इसके आधार पर रोस्टर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed