{"_id":"5e8480c88ebc3e6fc9416c20","slug":"mc-shimla-meeting-mayor-satya-kaundal-announces-free-ration-and-1500-rupee-to-mc-shimla-safai-karamchari","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी सफाई कर्मचारियों को मिलेगा फ्री राशन, 1500 रुपये भी मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी सफाई कर्मचारियों को मिलेगा फ्री राशन, 1500 रुपये भी मिलेंगे
Wed, 01 Apr 2020 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शहर में कर्फ्यू के दौरान सफाई व्यवस्था और सैनिटाइजेशन का जिम्मा संभाल रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को एक माह का मुफ्त राशन दिया जाएगा। इन्हें 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। बुधवार को मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
इस फैसले से सैकड़ों कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मेयर ने कहा कि संक्रमण के खतरे के बावजूद नगर निगम के कर्मचारी नियमित रूप से सफाई व्यवस्था में जुटे हुए है। इसलिए इन्हें मार्च माह की तनख्वाह भी तय समय से पहले जारी की है। कहा कि संक्रमण से निपटने और शहर को सैनिटाइज रखने के लिए नगर निगम ने करीब 50 लाख रुपये के उपकरण और सामान खरीदा है। लोगों की शिकायतों को भी दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में सफाई व्यवस्था की रोजाना समीक्षा की जा रही है। कहा कि लोग अपनी शिकायतें निगम के हेल्पलाइन सेवा नंबर 1916 पर भी दे सकते हैं। मेयर ने कहा कि शहर में 150 स्टील डस्टबिन भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ज्यादातर सार्वजनिक नलों के आसपास लगाए गए हैं ताकि लोग अपने हाथ धोकर मास्क और अन्य सामग्री इसमें डाल सकें। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त पंकज राय, संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज, डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान, पार्षद आरती चौहान और किमी सूद भी मौजूद रहे।