फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MC Shimla: disorganized laid cables will be removed, fine will be collected from towers installed on buildings

MC Shimla: शहर में सड़कों-रास्तों पर लटक रही केबलहटानी होगी, महापौर ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश

Tue, 07 Nov 2023 07:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 07:21 PM IST
सार

राजधानी शिमला में सड़कों, रास्तों और गलियों में बेतरतीब तरीके से लटकाई गई केबल से शहरवासियों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। आज से हर वार्ड में बेकार पड़ी केबल हटाने का काम शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
MC Shimla: disorganized laid cables will be removed, fine will be collected from towers installed on buildings
नगर निगम महापौर ने दूरसंचार कंपनियों और केबल ऑपरेटरों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सड़कों, रास्तों और गलियों में बेतरतीब तरीके से लटकाई गई केबल से शहरवासियों को अब जल्द राहत मिलने वाली है। आज से हर वार्ड में बेकार पड़ी केबल हटाने का काम शुरू होने वाला है। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को टाउनहॉल भवन में केबल ऑपरेटरों और टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपमहापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


महापौर सुरेंद्र चौहान ने पूछा कि किसकी अनुमति से शहर में यह केबल बिछाई जा रही है। कई जगह रास्तों पर लटकी केबल हादसों का कारण बन रही है। इसे क्यों नहीं हटाया जा रहा। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि इसके एवज में बिजली बोर्ड को पैसा दिया जाता है। 18 करोड़ रुपये बिजली बोर्ड को दिए हैं। बेतरतीब तरीके से बिछी केबल के सवाल पर कंपनियों ने कहा कि कई जगह बंदर केबल से लटकते हैं जिससे यह रास्तों पर लटक जाती हैं। शहर में कई जगह केबल के गुच्छे इसलिए रखे हैं ताकि इनका और आगे इस्तेमाल हो सके। कहा कि हर जगह से केबल नहीं हटा सकते लेकिन बेकार और बेतरतीब केबल जरूर साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन


हटाना होगा जमघट और बेकार केबल
महापौर ने निर्देश दिए कि बिजली पोल पर लटकाई गई खाली और बेकार केबल तुरंत हटानी होगी। इनके गुच्छे गलियों में नहीं दिखने चाहिए। पैदल रास्तों पर कहीं भी केबल बेकार पड़ी नहीं होनी चाहिए। कई जगह रास्तों और सड़कों पर केबल लटकी हैं। इन्हें एक ही जगह से लटकाने का प्रबंध किया जाए। बिजली पोल से कई जगह केबल का जमघट है, उसे भी ठीक किया जाए। पार्षद के साथ बुधवार से ही वार्डाें में यह काम शुरू किया जाए। महापौर ने कहा कि बिजली बोर्ड के तो सिर्फ शहर में खंभे लगे हैं, बाकी संपत्तियां नगर निगम की हैं। ऐसे में इसका शेयर नगर निगम को भी मिलना चाहिए। निगम इस बारे में बिजली बोर्ड से भी बात करेगा। साथ ही भवनों पर अवैध रूप से लगे टावरों से पैनल्टी वसूलने का भी फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed