{"_id":"60805af38ebc3ed1e5564d40","slug":"mbbs-fourth-and-fifth-year-students-covid-duty-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस चौथे व पांचवें वर्ष के स्टूडेंट की भी लगेगी कोविड ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस चौथे व पांचवें वर्ष के स्टूडेंट की भी लगेगी कोविड ड्यूटी
Thu, 22 Apr 2021 10:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोविड अस्पतालों और केंद्रों में अब एमबीबीएस चौथे और पांचवें वर्ष के करीब 500 स्टूडेंट्स की भी ड्यूटी लगेगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं, सरकारी और निजी संस्थानों से बीएससी नर्सिंग कर रही अंतिम वर्ष की करीब 1000 छात्राओं को भी कोविड ड्यूटी में भेजने के आदेश हैं। डयूटी से पहले प्रशिक्षु डाक्टरों व नर्सों को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
इग्नू के अध्ययन केंद्र 23 अप्रैल तक बंद
देश भर में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के दृष्टिगत इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय ने भी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र और अध्ययन केंद्र शनिवार और रविवार को बंद रखने का फैसला लिया है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला और हिमाचल प्रदेश में स्थित सभी अध्ययन केंद्र 22 से 23 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखने के बाद ये फैसला लिया है।
विज्ञापन