फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MBA and MSc passed candidates constables in himachal pradesh police

एमबीए और एमएससी बने हिमाचल पुलिस के सिपाही

Tue, 31 Dec 2019 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
MBA and MSc passed candidates  constables in himachal pradesh police
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पुलिस के सिपाही भर्ती के 21वें बैच में मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) समेत साठ पोस्ट ग्रेजुएट भर्ती हुए हैं। इन रिक्रूट सिपाहियों का पीटीसी डरोह और 2 आईआरबीएन सकोह में 23 दिसंबर से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। एक साल के प्रशिक्षण के बाद यह रिक्रूट सिपाही के तौर पर अपनी सेवाएं देने लगेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल पुलिस में चालू वित्त वर्ष के दौरान हुई 21वें बैच की सिपाही भर्ती में 823 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता, लिखित और इंटरव्यू परीक्षा में पास हुए 633 पुरुष व 190 महिला अभ्यर्थियों ने सभी परीक्षाएं पास करने के बाद 20 से 22 दिसंबर के बीच ज्वाइनिंग पीटीसी पीटीसी डरोह और 2 आईआरबीएन सकोह में दी।
विज्ञापन


ज्वाइनिंग के दौरान बनाए गए रिकार्ड के अनुसार कुल चयनित 823 रिक्रूट में से 331 बारहवीं पास हैं, जबकि 432 स्नातक और 60 स्नातकोत्तर शामिल हैं। स्नातकोत्तर में 36 पुरुष और 24 महिलाएं शामिल हैं। आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्र ने बताया कि पास होने वाले अभ्यर्थियों में राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, केमिस्ट्री, अंग्रेजी, गणित, इतिहास, फिजिक्स, अर्थशास्त्र विषय, पर्यटन प्रशासन के परास्नातक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बड़ी संख्या में एमबीए, एमसीए और बीबीए पास भी शामिल हैं। वैसे तो सिपाही भर्ती के लिए बारहवीं पास की अर्हता मांगी जाती है, लेकिन पढ़े-लिखे युवाओं के आने से पुलिस की छवि बदलने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed