फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mayor and Deputy Mayor of Palampur and mandi Municipal Corporation will take oath, notification issued

Himachal: पालमपुर और मंडी नगर निगम महापौर-उपमहापौर के चुनाव की तिथियां तय, अधिसूचना जारी

Tue, 21 Nov 2023 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 07:35 PM IST
सार

पालमपुर और मंडी नगर निगम के महापौर-उपमहापौर के चुनाव की तिथियां तय हो गई हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Mayor and Deputy Mayor of Palampur and mandi Municipal Corporation will take oath,  notification issued
नगर निगम पालमपुर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर और मंडी नगर निगम के महापौर-उपमहापौर के चुनाव की तिथियां तय हो गई हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पालमपुर नगर निगम में महापौर और उपमहापौर की तैनाती को लेकर जिला प्रशासन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार महापौर और उपमहापौर  को 24 नवंबर को चुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी। उधर, अधिसूचना जारी होते ही कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस किसे मेयर व डिप्टी मेयर बनाती है, इस पर आज मुहर लग सकती है।  पालमपुर एमसी में 15 में से 11 पार्षद कांग्रेस के हैं। दो निर्दलीय भी कांग्रेस समर्थित हैं। भाजपा के पास कुल दो पार्षद हैं।  

विज्ञापन


एमसी मंडी के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव 25 को
नगर निगम मंडी को करीब 43 दिन के इंतजार के बाद 25 नवंबर को नए मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहे हैं। खाली चल रहे दोनों पदों के चुनाव के लिए शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अंदरखाते दावेदार सक्रिय हो गए हैं। कुर्सी खाली होने के बाद से ही गुपचुप राजनीतिक हलचल शुरू थी, लेकिन अब चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही सक्रियता बढ़ गई है। बीते 12 अक्तूबर को नगर निगम मंडी के पहले मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल पूरा हो गया था। पहली बार मेयर का पद एससी आरक्षित था, जबकि दूसरी बार के लिए एसटी के लिए आरक्षित था, लेकिन नगर निगम क्षेत्र में प्रावधानों के अनुसार इस वर्ग की आबादी 15 प्रतिशत न होने के कारण यह पद ओपन हो गया है।
विज्ञापन


इसी के साथ पुरुष पार्षद भी सक्रिय हैं। नगर निगम मंडी में कुल 15 से 11 पार्षद भाजपा के हैं, जबकि चार पार्षद कांग्रेस के हैं। इस तरह यहां भाजपा बहुमत में है। हालांकि कांग्रेस कुछ भाजपा पार्षदों के उनके संपर्क में होने का दावा जता चुकी है। यहां भाजपा में पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की पसंद का पार्षद मेयर की कुर्सी तक पहुंचेगा। मेयर पद की दौड़ में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद सुमन ठाकुर, पूर्व डिप्टी मेयर और पार्षद वीरेंद्र भट्ट के अलावा अन्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षद वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने मेयर पद के लिए दावेदारी जताई है। हाईकमान मौका देती है तो बतौर मेयर भी जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे। वहीं, पार्षद सुमन ठाकुर ने कहा कि दावा नहीं है। पार्टी सर्वोपरि है। पार्टी के आदेश के अनुसार ही कार्य होगा। पहली बार पार्षद बने सोमेश ने कहा कि यहां दावेदारी जैसा कुछ नहीं है। हाईकमान के आदेश पर ही सब होगा। वहीं, कांग्रेस पार्षद अलकनंदा हांडा ने कहा कि भाजपा में पदों को लेकर असंतोष है। सभी राजनीतिक गतिविधियों पर नजर है। भाजपा के कुछ पार्षद संपर्क में हैं। किसी भी तरह के उलटफेर की स्थिति हो सकती है। बता दें कि नगर निगम मंडी में मेयर और डिप्टी मेयर के पद खाली होने के कारण नए विकास कार्य रुक गए थे। अब दोनों पदों पर चुनाव के बाद नए कार्य सुचारु रूप से चलेंगे।


नगर निगम मंडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 25 नवंबर की तिथि तय की गई है। इस दिन दोपहर 12 बजे नगर निगम मंडी के कार्यालय हॉल में ही यह चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी।-निवेदिता नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त मंडी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed