फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mayor and deputy mayor election of Municipal Corporation shimla

दावेदारी पर फैसले से पहले भाजपा में घमासान, बगावत के आसार

Mon, 16 Dec 2019 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Dec 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
mayor and deputy mayor election of Municipal Corporation shimla
सुरेश भारद्वाज, स्थानीय विधायक और शिक्षामंत्री - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम महापौर और उप महापौर पदों के लिए दावेदारों का नाम तय होने से पहले ही भाजपा में घमासान तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार कई दावेदारों ने बगावत करने तक की चेतावनी दे दी है। रविवार को अचानक कई पार्षदों के बगावत करने की चर्चा से भाजपा खेमे में खलबली मच गई। कई पार्षदों ने इसकी सूचना पार्टी नेताओं तक कर दी। हालांकि, पार्टी ने नाम तय होने तक सभी को शांत रहने को कहा है।

विज्ञापन


पार्टी सोमवार शाम तक अपने दावेदार तय कर सकती है। अभी वरिष्ठ पार्षद संजीव ठाकुर और सत्या कौंडल मेयर पद के दावेदार हैं। दावेदारी को लेकर मचे घमासान के बीच पार्षद संजीव ठाकुर ने साफ कर दिया कि वह डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह सिर्फ मेयर पद पर ही दावेदारी करेंगे। डिप्टी मेयर का पद उन्होंने पहले भी छोड़ा था और इस बार भी वे इस पद पर कोई दावेदारी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


उधर, सत्या कौंडल भी मेयर पद पर ही दावेदारी कर रही हैं। सत्या कौंडल शिक्षामंत्री तो संजीव ठाकुर संगठन के दम पर अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं। उधर, उप महापौर राकेश शर्मा भी अचानक सक्रिय हो गए हैं। ये भी संगठन और मंत्री से मिलकर दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। उधर मौजूदा महापौर कुसुम सदरेट को भाजपा पार्षदों की लड़ाई का सीधा फायदा मिल सकता है। इस स्थिति में कुसुम सदरेट के कार्यकाल को बढ़ाने का संगठन फैसला ले सकता है। डिप्टी मेयर के पद पर संगठन किरण बावा को मौका दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी सिर्फ मेयर पद पर दावेदारी
पार्टी जैसा आदेश देगी, वह मुझे मान्य होगा। मेरी सिर्फ मेयर पद पर दावेदारी है। डिप्टी मेयर का चुनाव मैं नहीं लड़ूंगा। मेयर पद की दावेदारी को लेकर आश्वस्त हूं। पार्टी मेरे साथ है। - संजीव ठाकुर, पार्षद रुल्दूभट्ठा

मंत्री, पार्टी जो कहेंगे, वही करुंगी
मेयर पद पर मेरी दावेदारी है। लेकिन शिक्षामंत्री और सरकार जो कहेंगे, वह मैं मानूंगी। मैंने हमेशा पार्टी के साथ काम किया है। इस बार भी वैसा ही करुंगी। पार्टी के हर फैसले में मेरी हामी रहेगी। - सत्या कौंडल, पार्षद संजौली


अभी नहीं की है कोई चर्चा
विधानसभा सत्र के कारण धर्मशाला में व्यस्त हूं। अभी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। शिमला पहुंचकर ही इस पर चर्चा होगी। - सुरेश भारद्वाज, स्थानीय विधायक और शिक्षामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed