फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mauritius Prime Minister Pravind Kumar Jugnauth Wife Kobita Jugnauth Pays obeisance at Baijnath Shiv Temple

आस्था: मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी ने बैजनाथ के शिव मंदिर में की पूजा

Sat, 22 Apr 2023 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Apr 2023 01:28 PM IST
सार

कोबिता ऐतिहासिक शिव मंदिर के संबंध में किसी से जानकारी मिलने के बाद किसी मनोकामना की पूर्ति के उद्देश्य से मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आईं थीं।

विज्ञापन
Mauritius Prime Minister Pravind Kumar Jugnauth Wife Kobita Jugnauth Pays obeisance at Baijnath Shiv Temple
बैजनाथ शिव मंदिर में मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी कोबिता को स्मृति चिह्न भेंट करते मंदिर न्यास के ट्रस्टी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ की पत्नी कोबिता रामदानी ने शुक्रवार दोपहर को ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कोबिता दिल्ली से वायु मार्ग से पठानकोट पहुंचीं और उसके बाद बैजनाथ में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी निजी सचिव, पीएसओ तथा निजी पुजारी साथ रहे।

विज्ञापन


मंदिर में पहुंचने पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम देवी चंद ठाकुर और मंदिर ट्रस्टी मिलाप राणा, रमेश चड्ढा, इंद्र नंदा तथा सुरेश शर्मा ने उनका स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। मंदिर पुजारी सुरेंद्र आचार्य ने उन्हें पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भारत के उत्तर प्रदेश की रहने वाली मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी कोबिता ऐतिहासिक शिव मंदिर के संबंध में किसी से जानकारी मिलने के बाद किसी मनोकामना की पूर्ति के उद्देश्य से मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल के कहने पर उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्थित पत्थर के बड़े नंदी के कान में अपनी मनोकामना मांगी और मनोकामना पूर्ति होने पर मंदिर में दोबारा आने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed