फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mathematics of tickets: Congress will avoid placing electoral bets on MLAs in Lok Sabha elections

टिकटों का गणित: लोकसभा चुनाव में विधायकों पर चुनावी दांव लगाने से बचेगी कांग्रेस, जानें पूरा मामला

Wed, 13 Mar 2024 11:29 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 11:29 AM IST
सार

सियासी रस्साकशी के चलते विधानसभा में अभी कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 रह गई है। विधायकों को टिकट दिया और लोस चुनाव जीते तो बहुमत कम हो जाएगा। अब पार्टी ने अन्य नेताओं को चुनाव लड़ाने के विकल्पों पर मंथन शुरू कर दिया है। मंडी से प्रतिभा का नाम लगभग तय है। शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर में प्रत्याशी उतारने के लिए माथापच्ची जारी है। 

विज्ञापन
Mathematics of tickets: Congress will avoid placing electoral bets on MLAs in Lok Sabha elections
इन विधायकों के नाम चल रहे थे टिकट की दौड़ में। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच कांग्रेस के विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारने के आसार कम हो गए हैं। हिमाचल विधानसभा में अभी कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने की स्थिति में बहुमत कम हो जाएगा। शिमला संसदीय सीट से मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार या विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनाव लड़ाने की तैयारी थी। कांगड़ा से रघुवीर सिंह बाली या मंत्री चंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाने की अटकलें थी।

विज्ञापन

 

अब बदले राजनीतिक हालात में पार्टी ने अन्य नेताओं को चुनाव लड़ाने के विकल्पों पर मंथन शुरू कर दिया है। उधर, मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह का दोबारा चुनाव लड़ना लगभग तय है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के गृह संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से प्रत्याशी के चयन को लेकर अभी माथापच्ची ही चल रही है।  राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के छह विधायकों की ओर से की गई क्राॅस वोटिंग के बाद से हिमाचल में राजनीतिक माहौल बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने बजट पारित करने के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहने पर छह विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है। इनके अयोग्य होने के चलते विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 से घट कर 34 रह गई है। विधानसभा में विधायकों की संख्या अब 68 से 62 रह गई है। ऐसे में बहुमत के लिए 32 विधायकों की संख्या जरूरी हो गई है।  उधर, अयोग्य घोषित विधायकों की याचिका पर 18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। अगर कोर्ट से इन्हें राहत मिलती है तो सियासी संकट फिर गहरा सकता है।

विज्ञापन

ऐसे में कांग्रेस नहीं चाहेगी कि विधानसभा में उनके विधायकों की संख्या कम हो। इसके चलते पार्टी ने अब विधायकों की जगह अन्य नेताओं को प्रत्याशी बनाने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। शिमला से अब अमित नंदा, दयाल प्यारी, यशपाल तनाईक और सोहन लाल के नाम चर्चा में आ गए हैं। कांगड़ा से आशा कुमारी, अजय महाजन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हमीरपुर से ठाकुर रामलाल, सतपाल रायजादा का नाम निकल कर सामने आ रहा है।

 

भाजपा ने संसदीय बोर्ड  को भेजे हैं संभावित नाम
लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश भाजपा ने संसदीय बोर्ड को संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल भेज दिया है। शिमला सीट से सुरेश कश्यप, रीना कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, कांगड़ा से राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर, मंडी से जयराम ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा और अजय राणा का नाम भेजा गया है। हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ही नाम भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed