{"_id":"6520defbd4275ef13a00e993","slug":"massive-landslide-near-chaura-tunnel-kinnaur-national-highway-five-blocked-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur NH 5: किन्नौर में चौरा टनल के पास पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, 10 घंटे बाधित रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur NH 5: किन्नौर में चौरा टनल के पास पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, 10 घंटे बाधित रहा हाईवे
Sat, 07 Oct 2023 04:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:31 PM IST
सार
शनिवार सुबह चौरा टनल के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। एनएच पांच के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
चौरा टनल के पास गिरे भारी भरकम पत्थर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनजातीय जिला किन्नौर में चौरा टनल के पास शनिवार सुबह 3:45 बजे अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। एनएच पांच पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से पूरी तरह से वाहनों के पहिये थम गए। किन्नौर का देश-दुनिया से संपर्क कट गया। यातायात अवरुद्ध होने से हजारों लोगों सहित पर्यटकों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद एनएच को बहाल किया जा सका। मार्ग बहाल होते ही हजारों लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले में एनएच पांच पर भारी बरसात के बाद सफर जोखिम भरा बना हुआ है। एनएच पर कई स्थानों पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। इससे पहले निगुलसरी में भी बार-बार एनएच बाधित होता रहा, जिसके कारण लोगों, मरीजों, पर्यटकों सहित बागवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह चौरा टनल के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। एनएच पांच के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि प्राधिकरण ने तीन मशीनें तैनात कर एनएच को युद्धस्तर पर कार्य कर बहाल किया।
दिनेश नेगी, प्रवेश नेगी, राजेश नेगी, अमर नेगी, राजकमल नेगी, प्रेमराज नेगी और गौतम सिंह नेगी ने बताया कि यातायात बाधित होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि एनएच को बहाल करने के लिए तीन मशीनें तैनात की गई थीं। एनएच को छोटे वाहनों के लिए 12:00 बजे और बड़े वाहनों के लिए 1:30 बजे बहाल कर दिया गया।