फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Massive forest fire breaks out in Kasauli and Sanawar solan himachal pradesh

Forest Fire: कसौली और सनावर के जंगलों में आग, तीन झुलसे, सेना ने लगाया हेलिकॉप्टर

Sun, 15 May 2022 10:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 May 2022 10:47 PM IST
सार

रविवार सुबह कसौली के साथ लगते मणौन गांव के जंगल में आग लगी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग की लपटों के बीच तीन लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Massive forest fire breaks out in Kasauli and Sanawar solan himachal pradesh
सनावर के जंगल में भड़की भीषण आग। हेलिकॉप्टर से आग बुझाने की कोशिश करते सेना के जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन जिले में रविवार को जंगल दहक उठे। कसौली और सनावर के जगलों में भयंकर आग से करोड़ों की क्षति हुई है। दो दमकल कर्मचारियों समेत तीन लोग झुलस गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कसौली कैंट अस्पताल लाया गया, जहां से सभी को मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


आग बुझाने में सेना के हेलिकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है। देर रात खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी, स्थानीय लोग और सेना के जवान आग पर काबू पा रहे थे। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 5:00 बजे कसौली के साथ लगते मणौन गांव के जंगल में आग लगी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने कैंट को दी। कैंट से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


लेकिन आग की लपटों के बीच दमकल कर्मी जगदीश और मोहिंद्र समेत स्थानीय व्यक्ति ऋशु अग्रवाल झुलस गए। कसौली में आग टीवी टावर के पास पहुंच गई है। टीवी टावर के साथ ही सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी (सीडीएल), सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआई) भी हैं। इन्हें भी खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सनावर में जंगल की आग दो साल से बंद ईको पार्क (कैंप) तक पहुंच गई। इसकी सूचना गुल्हाडी पंचायत के उप प्रधान दिनेश व विशाल वर्मा ने दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही पार्क में बने 16 कॉटेज, रिसेप्शन और अन्य सामान जलकर राख हो गया। पार्क को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कैंट के फायर अधिकारी बाबूराम ने बताया कि आग को बुझाने का कार्य चला हुआ है। अधिकांश जंगल में आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed