फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Massive fire broke out in three houses in Chamba

हिमाचल: चंबा में आग से तीन मकान जलकर राख, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

Mon, 16 May 2022 06:23 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 May 2022 06:23 PM IST
सार

हिलिंग गांव में भीषण अग्निकांड से तीन मकान जलकर राख हो गए। एक मकान में सो रही बुजुर्ग महिला की भी जिंदा जलने से मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा रविवार देर रात को हुआ। ये मकान भोजू राम, हुजती राम और रणजीत सिंह के थे।

विज्ञापन
Massive fire broke out in three houses in Chamba
चंबा में तीन घरों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र होली की क्वारंसी पंचायत के हिलिंग गांव में भीषण अग्निकांड से तीन मकान जलकर राख हो गए। एक मकान में सो रही बुजुर्ग महिला की भी जिंदा जलने से मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा रविवार देर रात को हुआ। ये मकान भोजू राम, हुजती राम और रणजीत सिंह के थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को क्वारंसी स्थित नाग मंदिर में जागरण था। परिवार के कुछ सदस्य जागरण में गए थे। घर में बुजुर्ग महिला सीता देवी (85) पत्नी दिवंगत महंत राम जिंदा जल गईं। महिला के दोहते भोजू राम और उनकी पत्नी वीना देवी दूसरे कमरे में थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


देर रात करीब 12 बजे अचानक एक मकान से आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने तीनों मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया था कि मकान के भीतर फंसी बुजुर्ग महिला को निकलने का मौका ही नहीं मिला। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो गांव के 80 प्रतिशत मकान राख के ढेर में तबदील हो जाते। हिलिंग गांव से सड़क की दूरी अधिक है। यहां तक पैदल पहुंचने के लिए करीब आधा घंटा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंच पाई। इस गांव में करीब तीस मकान हैं। प्रशासन ने प्रभावितों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के साथ जरूरी सामान की भी आपूर्ति कर दी है। प्रभावित तीनों परिवार को दस-दस हजार रुपये, मृतक महिला के परिजनों को दस हजार रुपये, आंशिक नुकसान वाले प्रभावितों को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। एडीएम भरमौर डॉ. संजय धीमान ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed