फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Martyr Praveen's last rites were performed with state honours, hundreds bid farewell with tearful eyes

Kangra News: शहीद जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sat, 20 Jan 2024 04:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 04:42 PM IST
सार

 पंचायत द्रोगनु के द्रोवी गांव से प्रवीण कुमार( 32) का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार  किया गया। 

विज्ञापन
Martyr Praveen's last rites were performed with state honours, hundreds bid farewell with tearful eyes
शहीद प्रवीण का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

अरुणाचल में सड़क हादसे में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल की पंचायत द्रोगनु के द्रोवी गांव से प्रवीण कुमार( 32) का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार  किया गया। प्रवीण कुमार ग्रेफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) में तैनात थे। शहीद प्रवीण कुमार को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद की अंतिम यात्रा में मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल भी शामिल हुए। प्रवीण कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सैनिक अपने दोस्तों के साथ अरुणाचल में सड़क से जा रहे थे, तभी एक गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। इससे प्रवीण की मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी घायल हो गए। वहीं, पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed