{"_id":"63ff776aaf7abffc6409d207","slug":"martyr-pawan-kumar-s-mortal-remains-will-reach-ancestral-village-on-thursday-funeral-will-be-done-with-state-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचेगी शहीद पवन की पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचेगी शहीद पवन की पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Wed, 01 Mar 2023 09:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:34 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में आतंकियों से लोहा लेते शहादत पाने वाले रामपुर के सपूत पवन कुमार की पार्थिव देह का बुधवार को परिजन दिनभर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
शहीद पवन कुमार
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में आतंकियों से लोहा लेते शहादत पाने वाले रामपुर के सपूत पवन कुमार की पार्थिव देह का बुधवार को परिजन दिनभर इंतजार करते रहे। वहीं, परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए रिश्तेदारों के साथ ही आसपास के लोग पहुंचे। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शहीद पवन कुमार की पार्थिव देह गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे उनके पैतृक गांव पिथवी में पहुंचाई जाएगी। यहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार श्रीनगर से शहीद की पार्थिव देह पहुंचने पर सेना के अधिकारियों ने उनकी शहादत को सलाम करते हुए श्रद्धांजलि दी। दोपहर बाद हवाई मार्ग से पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ पहुंचाया गया। बुधवार को सेना के अधिकारियों की टीम ने शहीद पवन कुमार घर के रास्ते का निरीक्षण किया। इस दौरान परिवार ने गुरुवार को सुबह 11:00 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को घर पहुंचाने का आग्रह किया। पवन कुमार के जीजा संजय जिंटू ने बताया कि उनके गांव की सड़क को भी जेसीबी से दुरुस्त करवाया गया है। वहीं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रात 2:00 बजे चंडीगढ़ से पवन कुमार का पार्थिव शरीर सड़क से लाया जाएगा।
विज्ञापन