फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Martyr Pawan Kumar Dhangal was posthumously awarded the Kirti Chakra, mother and father received the honor

Shimla: शहीद पवन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, माता भजन दासी और पिता शिशुपाल ने राष्ट्रपति के हाथों से लिया सम्मान

Sat, 06 Jul 2024 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jul 2024 06:32 PM IST
सार

प्रदेश के रामपुर उपमंडल के पिथवी गांव के शहीद पवन कुमार धंगल को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Martyr Pawan Kumar Dhangal was posthumously awarded the Kirti Chakra, mother and father  received the honor
शहीद पवन कुमार धंगल की माता भजन दासी और पिता शिशुपाल ने प्राप्त किया सम्मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल के पिथवी गांव के शहीद पवन कुमार धंगल को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में शहीद पवन कुमार धंगल की माता भजन दासी और पिता शिशुपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया है। 27 फरवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराकर पवन शहीद हो गए थे। पुलवामा के एक गांव में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना के बाद घेराबंदी करने के लिए सेना की टुकड़ी रवाना हुई थी। सेना की इस टुकड़ी में रामपुर उपमंडल के पिथवी गांव के सिपाही पवन कुमार भी शामिल थे। पिछले वर्ष शहीद पवन कुमार के पार्थिव शरीर को उनके घर लाने वाले सहयोगियों ने बताया था कि टीम ने सारे गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन आतंकी कहीं नहीं मिले।

विज्ञापन


आखिर में गांव की एक मस्जिद में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तो पवन कुमार सबसे पहले मस्जिद के दरवाजे से अंदर गए। मस्जिद के अंदर घात लगाए एक आतंकी ने गोलियां चला दीं। इस दौरान दूसरे साथी को गोलियां लगीं तो पवन कुमार ने उसे पीछे धकेल दिया। इस दौरान आतंकी ने पवन कुमार पर भी गोलियां चलाईं, जिससे पवन घायल हो गया। पवन ने घायल अवस्था में ही अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकी की बंदूक को मुंह के पास से ऊपर की ओर मोड़ दिया। बंदूक को मुंह के पास से पकड़ने के कारण पवन कुमार का हाथ भी जल गया था। मस्जिद के अंदर ही छिपे एक और आतंकी ने पवन कुमार की पीठ पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस कारण वे गंभीर घायल हो गए। इस अवस्था में भी पवन ने एक आतंकी को मार गिराया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण पवन को डॉक्टर नहीं बचा पाए और वे देश के लिए बलिदान हो गए।
विज्ञापन


पिता ने कहा- बेटे ने किया गौरवान्वित
बलिदानी पवन कुमार के पिता शिशुपाल धंगल ने कहा कि पुत्र को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित होने पर वे गौरवान्वित हैं। बेटे के बलिदान ने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। रामपुर क्षेत्र से शहीद पवन कुमार कीर्ति चक्र पाने वाले पहले जवान हैं। मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिलना देश, प्रदेश और रामपुर क्षेत्र को गौरव की बात है। पवन कुमार धंगल ने ज्यूरी स्कूल से ही अपनी दस जमा दो तक की पढ़ाई पूर्ण की और ज्यूरी बाजार में ही अपना बचपन गुजारा था। रामपुर ब्लाक समिति के उपाध्यक्ष रूपेश्वर सिंह, किन्नू पंचायत के प्रधान हेमराज, ज्यूरी पंचायत के उपप्रधान अरुण शर्मा, बधाल के उपप्रधान संजय जिंटू, व्यापार मंडल ज्यूरी के प्रधान जय प्रकाश धंगल, सचिव सुनील शर्मा, अरविंद सूद, मून लाइट यूथ क्लब के प्रधान धर्म सेन मेहता सहित अन्य लोगों ने कहा कि कीर्ति चक्र मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुपवी के बेटे को मरणोंपरांत मिला शौर्य चक्र
 तहसील कुपवी के गौंठ गांव के राइफलमैन कुलभूषण मांटा को मरणोंपरांत राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में कुलभूषण मांटा की धर्मपत्नी नीतू और मां दुर्गा देवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया। इस दौरान नीतू और दुर्गा देवी भावुक नजर आईं। यह सम्मान मिलने से क्षेत्र का हरेक शख्स अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कुलभूषण मांटा बारामूला में आतंकी मुठभेड़ में अंतिम सांस तक दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी दो आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान उन्होंने एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया था, लेकिन दूसरे आतंकवादी ने उन पर गोली चला दी जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने उस आतंकवादी को अपनी गोलियों से ढेर कर दिया और एक को जिंदा पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed