फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Martyr Lance Naik Rajesh merged in Panchtatva, five year old son gave fire

कुल्लू: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद लांस नायक राजेश, पांच साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Fri, 22 Apr 2022 11:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Apr 2022 11:22 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति के गोहरमा गांव के शहीद लांस नायक राजेश कुमार (30) का शमशी के भुंतर स्थित श्मशानघाट में शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजेश कुमार की पार्थिव देह को उनके पांच साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
Martyr Lance Naik Rajesh merged in Panchtatva, five year old son gave fire
पंचतत्व में विलीन हुए शहीद लांस नायक राजेश - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के गोहरमा गांव के शहीद लांस नायक राजेश कुमार (30) का शमशी के भुंतर स्थित श्मशानघाट में शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। राजेश कुमार की पार्थिव देह को उनके पांच साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। मेजर अजय ने बताया कि राजेश कुमार डोगरा स्काउट यूनिट के साथ किन्नौर के साथ लगते ऋषि डोंगरी पोस्ट पर तैनात थे। 19 अप्रैल को ड्यूटी के बाद जिप्सी से बटालियन लौट रहे थे। रास्ते में भूस्खलन से जिप्सी खाई में जा गिरी। चालक तो वाहन से बाहर निकल गया, लेकिन राजेश कुमार नहीं निकल पाए। उनके सिर पर गहरी चोट आई थी। बाद में उन्हें हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन


वहां पहुंचने के बाद उनका निधन हो गया था। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा भी शहीद राजेश की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शमशी से लेकर भुंतर तक क्षेत्र भारत माता की जय और लांस नायक अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। डोगरा रेजिमेंट में बतौर लांस नायक तैनात राजेश कुमार बीते मंगलवार को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में भूस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार को शमशी पहुंची। इस दौरान सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed