फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Martyr Ankesh mortal remains reached Bhota On Sunday, the last rites will be performed in the native village of Seu

हमीरपुर: शहीद अंकेश की पार्थिव देह भोटा पहुंची , रविवार को पैतृक गांव सेऊ में होगा अंतिम संस्कार

Sat, 12 Feb 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Feb 2022 08:34 PM IST
सार

शहीद अंकेश भारद्वाज की पार्थिव देह शनिवार देर शाम हमीरपुर जिला के भोटा कस्बे में पहुंची। शहीद का अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव घुमारवीं उपमंडल के सेऊ में किया जाएगा। जिला बिलासपुर पुलिस प्रमुख साजू राम राणा ने अंकेश भारद्वाज के घर जाकर उनके पिता बांचा राम को जानकारी दी है।

विज्ञापन
Martyr Ankesh mortal remains reached Bhota  On Sunday, the last rites will be performed in the native village of Seu
शहीद अंकेश की पार्थिव देह भोटा पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के बर्फीले क्षेत्र कमांग सेक्टर में शहीद हुए 22 वर्षीय सैनिक अंकेश भारद्वाज की पार्थिव देह शनिवार देर शाम हमीरपुर जिला के भोटा कस्बे में पहुंची। शहीद का अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव घुमारवीं उपमंडल के सेऊ में किया जाएगा। जिला बिलासपुर पुलिस प्रमुख साजू राम राणा ने अंकेश भारद्वाज के घर जाकर उनके पिता बांचा राम को जानकारी दी है। इससे पहले शनिवार सुबह शहीद अंकेश भारद्वाज का शव पठानकोट पहुंचा।

विज्ञापन


असम के तेजपुर एयरपोर्ट से शव को पठानकोट एयरपोर्ट लाया गया। वहां से सड़क मार्ग से हमीरपुर पहुंचाया गया। रात होने के कारण शहीद की पार्थिव देह भोटा में रखी गई है। अंतिम संस्कार के लिए रविवार सुबह घुमारवीं उपमंडल के सेऊ गांव लाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन की तरफ से एसडीएम शशि पाल शर्मा, डीएसपी शेर सिंह, घुमारवीं  डीएसपी अनिल, बडसर तहसीलदार वीना ठाकुर, भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी सुरेश, हवलदार सुरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed