फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Many lives were saved due to the vigilance of the truck driver of Himachal pradesh

हिमाचल के ट्रक चालक की सतर्कता से बची कई लोगों की जान, सेना को दी थी आतंकवादी की सूचना

Sat, 21 Aug 2021 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Aug 2021 08:34 PM IST
सार

 ट्रक चालक दिल्ली से बिस्किट से भरे ट्रक को लेकर श्रीनगर जा रहा था। इस दौरान 14 अगस्त को जिले के ही उसके एक साथी का ट्रक खराब हो गया। इसे वह मीर बाजार के पास ठीक कर रहे थे। इस दौरान उसकी नजर एक आतंकी पर पड़ी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत सेना जवानों को दी।

विज्ञापन
Many lives were saved due to the vigilance of the truck driver of Himachal pradesh
क्षतिग्रत ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के ट्रक चालक ने श्रीनगर के समीप मीर बाजार में बीते 14 अगस्त को सेना को आतंकी की मौजूदगी के बारे में सेना को अलर्ट कर कई लोगों की जान बचाई है। चालक के अलर्ट करने के बाद सेना ने मौके पर मोर्चा संभाला। तीन घंटे तक उक्त चालक ने भी ट्रक के पीछे छिपकर जान बचाई। अब चालक ऊना जिले में लौट आया है। मुठभेड़ में उसका ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दिल्ली से बिस्किट से भरे ट्रक को लेकर श्रीनगर जा रहा था। इस दौरान 14 अगस्त को जिले के ही उसके एक साथी का ट्रक खराब हो गया। इसे वह मीर बाजार के पास ठीक कर रहे थे। इस दौरान उसकी नजर एक आतंकी पर पड़ी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत सेना जवानों को दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
विज्ञापन


मौका पाकर चालक का साथी खेतों में जाकर छिप गया, जबकि गोलियां चलने पर वह मौके से नहीं निकल पाया। तीन घंटे तक ट्रक के पीछे ही छिपा रहा। सेना के जवानों ने भी ट्रक के पीछे से मोर्चा संभाला। तीन घंटे बाद थोड़ा समय पर मिलने पर सेना के जवान ट्रक चालक को सुरक्षित जगह ले गए। सेना के कैंप में दो दिन रहने के बाद वह ऊना लौटा है। मुठभेड़ में ट्रक भी क्षतिग्रस्त होने के कारण अब उसे रिपेयर करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed