फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mansukh Mandaviya said that Pariksha Pe Charcha is instructive for parents

Mandi News: मनसुख मांडविया बोले-बूथ जीतो, चुनाव जीतो सिद्धांत पर कार्य करें, बड़े अंतर से जीतेंगे मंडी सीट

Fri, 27 Jan 2023 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 07:52 PM IST
सार

शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंडी संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक जिला परिषद भवन में हुई। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya said that Pariksha Pe Charcha is instructive for parents
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंडी संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक जिला परिषद भवन में हुई। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार बनाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भी पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी। कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं। भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त करे और बूथ जीतो चुनाव जीतो सिद्धांत पर कार्य करे।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और अनुशासन आधारित राजनीतिक दल है और लगातार राष्ट्र को सशक्त करने में प्रयासरत है। जबसे देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है, तब से विश्व का भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला है। भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है। कोविड काल में विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं औंधे मुंह गिर गईगईं, वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोहा पूरे विश्व ने माना। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक, विधानसभा चुनावों के प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इस बार कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्ड नहीं चलेगा : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि मंडी संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश की चारों सीटें भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस दिवंगत वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि के नाम पर लड़ी थी और बहुत कम अंतर से जीती थी। इस बार भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी मेहनत से बूथ स्तर पर कार्य करेगा और लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करेगा। कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्ड नहीं चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed