फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manohar murder case: Many markets closed in Chamba district, heavy police force deployed

मनोहर हत्याकांड: बंद रहे चंबा के बाजार, सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, देवभूमि पार्टी प्रमुख- पुलिस में धक्कामुक्की

Thu, 22 Jun 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/बनीखेत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/बनीखेत Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jun 2023 05:36 PM IST
सार

संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के बैनर तले बजरंग दल, विहिप, हिंदू जागरण मंच, ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, सिप्पी कल्याण सभा, वाल्मिकी सभा, अंजुमन इस्लामिया, व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारी रैली में शामिल रहे।

विज्ञापन
Manohar murder case: Many markets closed in Chamba district, heavy police force deployed
चंबा में निकाली आक्रोश रैली। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में मनोहर हत्याकांड को लेकर गुरुवार को सभी बाजार बंद रहे। विभिन्न हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के बैनर तले बजरंग दल, विहिप, हिंदू जागरण मंच, ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा, सिप्पी कल्याण सभा, वाल्मिकी सभा, अंजुमन इस्लामिया, व्यापार मंडल चंबा के पदाधिकारी रैली में शामिल रहे। संघणी में मनोहर हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर मामले की सुनवाई कर हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की गई। आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख और पुलिस में धक्कामुक्की
 चौहड़ा डैम के पास लगाए गए बेरिकेड जबरदस्ती हटाने को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख, कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्कामुक्की हो गई। दोनों पक्षों में बहस भी हुई। लेकिन, धारा 144 का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ मुर्दाबााद के नारे लगाए। संघणी जाने की जिद को लेकर कार्यकर्ता सायं पांच बजे तक चौहड़ा में ही डटे रहे। गौर रहे कि मनोहर हत्याकांड के 14 दिन बाद भी हत्यारोपियों को सजा न मिल पाने, हत्या में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक न करने से नाराज चल रहे राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रमुख रुमित ठाकुर ने सोशल मीडिया पर 22 जून को धारा 144 तोड़कर पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही थी। इसी के चलते वीरवार को वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह करीब 11ः30 बजे तुन्नूहट्टी पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद उनका काफिला गोली नामक स्थान पर पहुंचा, जहां पर पुलिस बल ने रुमित ठाकुर समेत समस्त कार्यकर्ताओं और उनके वाहनों की तलाशी लेकर उन्हें आगे जाने की अनुमति दी। दोपहर 1ः00 बजे चौहड़ा के पास पहुंचे, जहां पर पुलिस अधीक्षक चंबा स्वयं पुलिस बल के साथ मौजूद थे। इस दौरान रुमित ने कार्यकर्ताओं समेत उन्हें आगे जाने दिए जाने की बात कही। लेकिन, पुलिस अधीक्षक ने धारा 144 का हवाला देकर उनका काफिला रोक दिया। रुमित ने पुलिस अधीक्षक से मनोहर हत्याकांड को लेकर प्रश्न पूछे। लेकिन, वह संतुष्ट नहीं हुए और कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करनी आरंभ कर दी। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते नजर आए। खैर, सायं पांच बजे तक किसी को भी आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed