फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mann Ki Baat Programme PM Narendra Modi appreciate Nalini and Gyan singh efforts in TB elimination campaign

मन की बात: ऊना की सात साल की बेटी और किन्नौर के ज्ञान की पीएम मोदी ने की तारीफ

Mon, 19 Jun 2023 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/ऊना/सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/ऊना/सांगला(किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

ऊना जिले की सात वर्षीय नलिनी सिंह निक्षय मित्र बनकर क्षय रोग ग्रसित बच्चों की मदद कर रही है।

विज्ञापन
Mann Ki Baat Programme PM Narendra Modi appreciate Nalini and Gyan singh efforts in TB elimination campaign
सात वर्षीय नलिनी सिंह, प्रधान ज्ञान सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में टीबी उन्मूलन की दिशा में ऊना की सात वर्षीय बेटी नलिनी व किन्नौर के पंचायत प्रधान ज्ञान सिंह के प्रयासों को सराहा। पीएम ने इसे हिमाचल के लिए गर्व का अवसर बताते हुए इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलने की बात कही है।  मोदी ने भारत को टीबी मुक्त बनाने की बात पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों के साथ टीबी के खिलाफ मुहिम में लगे लोगों की सराहना की। 

विज्ञापन


हर महीने मिलने वाले जेब खर्च से निक्षय किट तैयार करती है नलिनी 
ऊना जिले की सात वर्षीय नलिनी सिंह निक्षय मित्र बनकर क्षय रोग ग्रसित बच्चों की मदद कर रही है। नलिनी सिंह के इस प्रयास की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में जिक्र किया। नलिनी सिंह हर माह खुद को मिलने वाले जेब खर्च से निक्षय किट तैयार करती हैं। इस किट में क्षय रोग से ग्रसित मरीज को पौष्टिक आहार, राशन व अन्य जरूरी सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। इससे क्षय रोग से ग्रसित मरीजों के क्षय रोग को हराने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन


सांसद व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेटी नलिनी सिंह की यह कहानी देशवासियों को टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी भागीदारी देने के लिए प्रेरित करेगी। इससे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी सोशल मीडिया के माध्यम से भी नलिनी सिंह की प्रशंसा कर चुके हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 102वें कार्यक्रम में जिला ऊना की निक्षय मित्र नलिनी का जिक्र किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी मरीजों की मदद और जागरूकता के लिए काम कर रहे हैं किन्नौर के ज्ञान

टीबी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के साथ लोग भेदभाव करें। इस बीमारी को सामाजिक कलंक न समझें। यह बात किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत ज्ञाबुंग के युवा प्रधान ज्ञान सिंह ने कही, जो अपने कार्यों से प्रदेश ही नहीं, अपितु देश की जनता के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। टीबी जैसे घातक रोग से जूझ रहे मरीजों को पोषण संबंधी, आर्थिक मदद और सामाजिक जागरूकता लाने के लिए ज्ञान सिंह काम कर रहे हैं।

ज्ञान सिंह टीबी रोग से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता लाने और टीबी मरीजों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। रविवार को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 102वें रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रदेश के ऊना जिले से संबंध रखने वाली नलिनी और किन्नौर जिले के ज्ञाबुंग से संबंध रखने वाले ज्ञान सिंह नेगी के टीबी उन्मूलन में किए गए प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री ने बधाई दी।

ज्ञान सिंह कहते हैं कि वह पूह ब्लॉक के टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए तैयार हैं और टीबी उन्मूलन को लेकर जिले के लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक कर रहे हैं। इस कार्य करने के लिए जिला समन्वयक छेरिंग और खंड समन्वयक हेमराज ने काफी प्रेरित किया। ज्ञान सिंह टीबी मरीजों को आर्थिक मदद के साथ ही हर माह मरीजों का हाल जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed