{"_id":"65192224ac2f3ea754030d95","slug":"mandi-sundernagar-news-panchayat-pradhan-father-killed-in-power-tiller-mishap-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पावर टिलर की चपेट में आने से पंचायत प्रधान के पिता की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पावर टिलर की चपेट में आने से पंचायत प्रधान के पिता की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Sun, 01 Oct 2023 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:09 PM IST
सार
हरि सिंह (68) अपने खेतों में पावर टिलर से बुआई कर रहा था। इस दौरान पावर टिलर अनियंत्रित हो गया और चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डैहर उप तहसील के तहत ग्राम पंचायत कांगू में खेतों की बुआई करते हुए पंचायत प्रधान के पिता पावर टिलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत कर दे दिया। इस हादसे क्षेत्र में अशोक की लहर है।
विज्ञापन
मृत्यु के शिव का सुंदरनगर पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के शवगृह में में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने हादसे के कारणों को लेकर जान शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार के ग्राम पंचायत कांगू के प्रधान रोशन लाल के पिता हरि सिंह (68) अपने खेतों में पावर टिलर से बुआई कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान पावर टिलर अनियंत्रित हो गया और चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे ग्रामीण और परिवार के सदस्य उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले आए। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी भारत भूषण ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कांगू पंचायत के प्रधान रोशन लाल के पिता समाजसेवी हरि सिंह की मौत पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।