फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Road accident: Four pyres were lit together at the cremation ground, the groom lit the pyre, the whole v

Mandi Road accident: एक साथ जलीं चार चिताएं, दूल्हे ने दी मुखाग्नि, हर आंख नम, देखें वीडियो

Sat, 26 Apr 2025 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

सड़क हादसे में तरौर गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत के बाद शनिवार को एक साथ चारों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Mandi Road accident: Four pyres were lit together at the cremation ground, the groom lit the pyre, the whole v
एक साथ जलीं चार चिताएं, दूल्हे ने दी मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा गांव। - फोटो : संवाद

विस्तार

शादी की खुशियां मातम में बदल जाएंगी, गोहर के तरौर गांव ने सोचा नहीं था। शनिवार सुबह जैसे ही गांव में चार अर्थियां पहुंचीं तो हर शख्स रो पड़ा। जिस घर से बरात दुल्हन लाने के लिए निकली थी, अब वहां चीख-पुकार और मातम था। शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में तरौर गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत के बाद शनिवार को एक साथ चारों का अंतिम संस्कार किया गया। पांचवें मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार उसके गांव नौण में किया गया।

विज्ञापन

श्मशानघाट पर एक ओर चिता सजाई जा रही थीं तो दूसरी ओर बिलखते परिजन बेसुध थे। दूल्हे ने कांपते हाथों और डबडबाई आंखों से जब मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर आंख से आंसू निकल आए। इस हृदयविदारक दृश्य को जिसने भी देखा, उसका दिल बैठ गया। हादसे में दम तोड़ने वाली किंजल महज 11 महीने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बुजुर्गों ने बताया कि इस तरह की त्रासदी उन्होंने पहले नहीं देखी। ऐसा हादसा किसी के साथ न हो। नाचन के विधायक विनोद कुमार और इलाके के सैकड़ों लोग शोक संतप्त परिवार के पास पहुंचे और ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, पूरे क्षेत्र का दुख है। उन्होंने सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। फौरी राहत के तौर पर एसडीएम गोहर की ओर से मृतकों के परिवारजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।

विज्ञापन

पंडोह के समीप हुआ हादसा
हादसा 25 अप्रैल को बरात के लौटने के दौरान पंडोह की कुकलाह सड़क पर बाखली में पेश आया था। एक कार पंडोह डैम के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार डाहलु राम, दुनी चंद, कांता देवी और उनकी पुत्री किंजल निवासी तरौर तहसील चच्योट और मीना पुत्री अमर सिंह निवासी नेपाल की मौत हो गई। इस हादसे में दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी के अलावा भांजी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed