फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mandi parliamentary constituency by election himachal bjp and himachal congress star campaigners

मंडी संसदीय उपचुनाव: दोनों बड़े दल मुद्दों पर अलग-थलग, वोटरों की खामोशी से बढ़ी धुकधुकी

Mon, 25 Oct 2021 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Oct 2021 12:54 PM IST
सार

मंडी के चुनाव में बार-बार असल मुद्दों से दोनों ही दल भटक रहे हैं और आरोप एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। प्रचार के मोर्चे पर दोनों ही दल एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

विज्ञापन
mandi parliamentary constituency by election himachal bjp and himachal congress star campaigners
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय उपचुनावों में तपे प्रचार पर बारिश की ठंडक के बीच सियासी माहौल और गर्म हो गया है। रविवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस का प्रचार भी प्रभावित हुआ। सरकाघाट में भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर को बंद कमरों में या किसी हाल में जनसभाएं करनी पड़ीं। वहीं कांग्रेस ने भी जनसभाएं कर भाजपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


यह अलग बात है कि मंडी के चुनाव में बार-बार असल मुद्दों से दोनों ही दल भटक रहे हैं और आरोप एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। प्रचार के मोर्चे पर दोनों ही दल एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस गहमागहमी के बीच मतदाता खामोश हैं, जिससे नेताओं की धुकधुकी बढ़ रही है। अब देखना है कि मंडी के इस सियासी रण में मतदाता अपनी खामोशी तोड़कर क्या जनादेश देगा।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में अकेले मुख्यमंत्री ने कमान संभाल रखी है। हालांकि, दो दिन तक उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी मंडी के सियासी रण में उतरे थे और दोनों की जोड़ी ने चुनावी माहौल में जोश भरने का प्रयास किया। दूसरी ओर कांग्रेस ने एक के बाद एक स्टार प्रचारकों की फौज चुनावी मोर्चे पर झोंक दी है। कांग्रेस के जी-23 ग्रुप के नेता भी सोनिया गांधी से सुलह के बाद प्रचार के लिए उतर गए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed