फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News: Student of private pharmacy college in Balh Valley hangs herself in hostel

Mandi News: बल्ह घाटी में निजी फार्मेसी कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा

Thu, 22 Feb 2024 10:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 10:28 PM IST
सार

 बल्ह घाटी के एक निजी फार्मेसी कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा वीरवार शाम अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली। 

विज्ञापन
Mandi News: Student of private pharmacy college in Balh Valley hangs herself in hostel
छात्रा की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बल्ह घाटी के एक निजी फार्मेसी कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा वीरवार शाम अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पर शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस को कमरे में सुसाइड नोट भी मिली है। इसमें छात्रा ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। प्रशिक्षु छात्रा का नाम आयुषी निवासी पालमपुर (कांगड़ा) बताया गया है। वह बी फार्मा तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन


निजी फार्मेसी कॉलेज के हॉस्टल में शाम 5:30 बजे जब अन्य छात्राएं कमरे में पहुंची तो आयुषी को फंदे से लटके देखा। छात्राओं ने तुरंत इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन को दी। वार्डन की सूचना पर पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। सबसे पहले शव को फंदे से नीचे उतरा। कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में आयुषी ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया है। शुक्रवार को आयुषी के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है ताकि असल कारण सामने आ सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed