फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mandi lok sabha election results 2024: Kangana Ranaut , Vikramaditya Singh

Mandi Lok Election Result 2024: हॉट सीट मंडी में ‘क्वीन’ के सिर सजा जीत का ताज, विक्रमादित्य हारे बाजी

Tue, 04 Jun 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2024 06:53 PM IST
सार

 कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
mandi lok sabha election results 2024: Kangana Ranaut , Vikramaditya Singh
कंगना रणौत, विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में देशभर में चर्चित सीट रही मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।

विज्ञापन


वहीं विक्रमादित्य सिंह को 4,62,267 वोट मिले। इस प्रकार कंगना ने 74,755 मतों से जीत हासिल की। इस सीट पर 5645 ने नोटा दबाया। भाजपा की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर है। भाजपा ने सेरी मंच पर रैली निकाली और अपनी जीत की खुशी में पटाखे फोड़, मिठाइयां बांटीं। इस दौरान कंगना रणौत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। बता दें मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को टिकट देकर सबको चौंकाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रील नहीं अब राजनीति में कंगना की रियल एंट्री
बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रणौत की राजनीतिक पारी शुरू हो गई है। रील नहीं अब राजनीति में कंगना की रियल इंट्री हुई है। वह मंडी से 21वीं सांसद बनी हैं। बतौर सांसद सियासी पारी शुरू होने से कंगना की हिमाचल की राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ गई है। कभी घर से भागकर बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को अनुसरण करते हुए कंगना हिंदुत्व का झंडा बुलंद करती रही हैं। अब वह सीधे तौर पर मोदी सरकार जुड़ गई हैं। बॉलीवुड में अभिनय के दम पर चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री अवार्ड अपने नाम करने वाली कंगना मंडी जिले भांबला की रहने वाली हैं। 37 वर्षीय कंगना रणौत ने मुंबई में अभिनय और निर्देशन के साथ ही हिंदुत्व और महिलाओं के मुद्दों पर हमेशा खुलकर अपनी बात रखी। इसी कारण वह पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की नजर में आईं। 2019 में भी कंगना के मंडी से चुनाव लड़ने को लेकर बातें होती रहीं, लेकिन इस बार 2024 में भाजपा ने उन्हें मंडी से चुनावी मैदान में उतारा। 

उन्होंने भारी मतों से विजयी हासिल कर सक्रिय राजनीति में एंट्री कर ली है। उनकी राजनीति में एंट्री के साथ कांग्रेस को बड़ा झटका मंडी सीट पर लगा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कंगना के सामने हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनकी जीत भाजपा के लिए बड़ी मायने रखती है। उधर, चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने कंगना के सांसद बनने पर उनके मुंबई लौटने की बातें कही थी। अब देखना यह होगा कि वह मंडी को कितना समय देती हैं और संसदीय क्षेत्र की जनता की आवाज को संसद में कितना बुलंद करती हैं।

मंडी से भाजपा की पहली महिला सांसद बनीं कंगना
मंडी संसदीय क्षेत्र के इतिहास में नजर दौड़ाएं तो यहां पहली बार भाजपा की टिकट पर महिला सांसद चुनी गई हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना तीसरी महिला सांसद होंगी। सरकाघाट क्षेत्र से पहली बार किसी को सांसद बनने का मौका मिला है।

अभिनय से सुर्खियां बटोरीं, विवादों से पुराना नाता
 कंगना रणौत फिल्म अभिनेत्री हैं। कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट की भांबला पंचायत में राजपूत परिवार में हुआ। पिता अमरदीप रणौत और और आशा रणौत हैं। बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत है। कंगना की पढ़ाई डीएवी स्कूल चंडीगढ़ से हुई। उनका परिवार उन्हें मेडिकल के पेशे में भेजना चाहता था पर 16 साल की उम्र में ही वह दिल्ली आ गईं और यहां उन्होंने थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। कंगना हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती रही हैं।

कंगना बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका नाम हमेशा विवादों में रहा है। कंगना हिंदी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।  एक ओर जहां कंगना ने फिल्मों में अपने अभिनय की वजह से सुर्खियां बटोरीं, वहीं उनका नाम कभी रितिक रोशन तो कभी शाहिद कपूर के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहा। उन्हें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। कंगना को पांच बार फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में जगह मिल चुकी है। कंगना को साल 2019 का उनकी फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed