फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mandi landslide news: landslide on national highway three traffic diverted to Mandi-Kullu road via Kataula

Mandi News: मिट्टी और पत्थर गिरने से चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे चार घंटे रहा बंद

Mon, 16 Jan 2023 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Jan 2023 12:35 PM IST
सार

पहाड़ी से अचानक भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखकर दिल दहल जाता है। वीडियो बना रहे युवक और उसके साथी ने भाग कर जान बचाई। 

विज्ञापन
mandi landslide news: landslide on national highway three traffic diverted to Mandi-Kullu road via Kataula
चार मील के पास भूस्खलन से बंद चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे चार मील के पास भूस्खलन के कारण चार घंटे बंद रहा। शाम चार बजे तक इस वन वे खोल दिया गया है। वाहनों की आवाजाही वन वे की जा रही है। रविवार दोपहर 12 बजे अचानक एक पहाड़ी से भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखकर दिल दहल जाता है। वीडियो बना रहे युवक और उसके साथी ने भाग कर जान बचाई। गनीमत रही की इसमें कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


खतरे को पहले ही भांप लिया गया था और दोनों तरफ यातायात को रुकवा दिया गया। पहाड़ी दरकने के बाद जब स्थिति सामान्य हो गई तो तुरंत रास्ते को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। दोनों तरफ से मलबे को हटाने के लिए मशीनें लगा दी गईं। करीब चार बजे तक चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए वन वे कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान जिला पुलिस ने आने जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया कि वह वैकल्पिक मार्ग मंडी कटौला बजौरा और पंडोह गोहर का प्रयोग करें। जिला और स्थानीय पुलिस पंडोह के अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे और ट्रैफिक को सुचारू रूप से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन पंडोह-मंडी पर पहाड़ी दरकने के कारण रास्ता बंद होता है। इस रास्ते पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। बरसात में आए दिन पहाड़ी दरकने से रास्ता बंद रहता था। अब कभी भी बिना बारिश के भी पहाड़ी से मलबा गिरता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed