फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi: Fire broke out in Forest Corporation depot in Khaliyar, two rooms burnt to ashes

मंडी: लकड़ी डिपो के कार्यालय में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर राख

Wed, 29 Sep 2021 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,मंडी
अमर उजाला नेटवर्क,मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 06:39 PM IST
सार

मंडी शहर के खलियार वार्ड में स्थित वन निगम के लकड़ी डिपो के कार्यालय में अचानक आग भड़क गई। आग लगने से पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया।प्रारंभिक तौर पर अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 
वहीं, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में बेतरतीब ढंग से खड़े किए वाहनों के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
Mandi: Fire broke out in Forest Corporation depot in Khaliyar, two rooms burnt to ashes
fire mandi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के खलियार वार्ड में स्थित वन निगम का लकड़ी डिपो कार्यालय बुधवार सुबह जल गया। सुबह करीब नौ बजे आग लगी। इस कार्यालय में दो स्टोर थे। इसमें एक में लकड़ियां और दूसरे में तेजाब के ड्रम थे। अचानक धुआं उठा और कार्यालय को आग की लपटों ने घेर लिया। आसपास रिहायशी इलाका होने के चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक कार्यालय का रिकॉर्ड और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। बता दें कि यह भवन करीब चालीस साल पुराना है। प्रारंभिक तौर पर अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। लकड़ी डिपो कार्यालय के प्रभारी राम सिंह ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह अन्य कर्मियों के साथ जैसे ही कार्यालय पहुंचे तो उन्हें साथ वाले कमरे से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में मौजूद सामान को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। राम सिंह और अन्य कर्मचारी कुछ सामान को बाहर निकालने में कामयाब हुए लेकिन बाद में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और चार कमरों का यह भवन धू-धूकर जल उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड के कारण कार्यालय में रखा रिकॉर्ड और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं यहां पर स्टोर में कुछ लकड़ी और तेजाब भी रखा था जो भी जलकर नष्ट हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतरतीब पार्किंग से आग बुझाने में हुई मुश्किलें
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड रवाना हो गई। लकड़ी डिपो के कार्यालय तक बेतरतीब खड़े वाहनों ने घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने में अड़चनें पैदा की। दमकल विभाग के जवानों को बेतरतीब ढंग से खड़े किए वाहनों के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि लोगों ने बीच सड़क पर वाहनों का बेतरतीब ढंग से पार्क कर रखा है। एसपी मंडी ने कहा कि आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। मौके पर वन निगम के लकड़ी डिपो के कार्यालय के स्टाफ के बयान कलमबद्ध भी किए हैं।

मंगलाना में स्लेटपोश मकान जला

वहीं, सुंदरनगर उपमंडल के चमुखा क्षेत्र में बुधवार सुबह स्लेटनुमा मकान में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। 
जिस समय आग लगी उस वक्त घर में कोई नहीं था। सूचना मिलने के बाद विधायक राकेश जम्वाल ने मौके का दौरा कर प्रभावित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रभावितों को फौरी आर्थिक मदद भी दी। जानकारी के अनुसार चमुखा पंचायत के  मंगलाना गांव में लाल सिंह पुत्र जवाहर लाल के घर में सुबह करीब 11 बजे के आसपास आग भड़क गई।

देखते ही देखते पूरा मकान जलकर गया। आग लगने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम को सूचित कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच पाती उस तब तक मकान जलकर राख हो गया।  अग्निकांड में प्रभावित परिवार का करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। चमुखा के प्रधान मस्तराम ने बताया कि लाल सिंह पुत्र जवाहर लाल के घर में सुबह करीब 11 बजे  के आसपास आग लग गई। इस कारण घर के साथ उस में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है। इस कारण करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। विधायक राकेश जम्वाल ने प्रभावित परिवार को 5 हजार की फौरी मदद और दो तिरपाल दिए। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता के बारे में आश्वस्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed