{"_id":"658acb9e533efd959a0b6b73","slug":"manali-winter-carnival-mahanati-rehearsal-by-400-women-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali News: मालरोड में महिलाओं की नाटी के साथ थिरके पर्यटक, महिला मंडलों की 400 सदस्यों ने की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali News: मालरोड में महिलाओं की नाटी के साथ थिरके पर्यटक, महिला मंडलों की 400 सदस्यों ने की रिहर्सल
Tue, 26 Dec 2023 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Dec 2023 06:19 PM IST
सार
दो से छह जनवरी तक राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक झांकियां, विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विंटर कार्निवल में महानाटी डालने के लिए लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की 400 सदस्यों ने रिहर्सल की।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल में दो दिन होने वाली महानाटी की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को मनाली के मालरोड में लगभग 400 महिलाओं ने एक साथ नाटी डालकर धमाल मचाया। पर्यटक भी महानाटी में महिलाओं के साथ खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। पर्यटकों ने महानाटी को अपने मोबाइल में कैद किया और सेल्फियां लीं।
विज्ञापन
31 दिसंबर को राइट बैंक के महिला मंडलों की सदस्य रिहर्सल करेंगी। दो से छह जनवरी तक राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक झांकियां, विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेंगी। तीन और पांच जनवरी को मालरोड पर महानाटी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
तीन जनवरी को लेफ्ट और पांच जनवरी को राइट बैंक की महिलाएं महानाटी डालेंगी। महानाटी में 250 महिला मंडलों की लगभग 3,000 सदस्य भाग लेंगी। मालरोड में पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने नाटी डाली तो पर्यटक भी रोमांचित हो गए। कदम से कदम मिलाकर महिलाओं ने कुल्लवी गीतों पर जोरदार नाटी डाली।
विज्ञापन
एसडीएम एवं विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष रमन कुमार शर्मा ने बताया कि महानाटी का कार्निवल के दौरान दो दिन शानदार आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को लेफ्ट बैंक की महिलाओं की फाइनल रिहर्सल हुई। 31 दिसंबर को राइट बैंक की महिलाओं की रिहर्सल करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि रिहर्सल में 98 महिला मंडलों की लगभग 400 महिलाओं ने भाग लिया।