{"_id":"63a840ba039a617cfd2a4f20","slug":"manali-winter-carnival-2023-maha-nati-rehearsal-on-manali-mall-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali News: सैकड़ों महिलाओं ने मनाली के मालरोड पर डाली नाटी, पर्यटकों ने भी उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali News: सैकड़ों महिलाओं ने मनाली के मालरोड पर डाली नाटी, पर्यटकों ने भी उठाया लुत्फ
Sun, 25 Dec 2022 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:58 PM IST
सार
दो से छह जनवरी तक राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। तीन और पांच जनवरी को मालरोड पर महानाटी होगी।
विज्ञापन
रिहर्सल करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनाली विंटर कार्निवाल 2023 में होने वाली महानाटी की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को मनाली के मालरोड पर महानाटी की रिहर्सल की गई। राइट बैंक के 60 से अधिक महिला मंडलों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने महानाटी की रिहर्सल में भाग लिया। 31 दिसंबर लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों की महिलाओं की रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो से छह जनवरी तक राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक झांकियां, विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। तीन और पांच जनवरी को मालरोड पर महानाटी होगी। तीन को लेफ्ट और पांच जनवरी को राइट बैंक की महिलाएं नाटी डालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महानाटी में 280 महिला मंडलों की 3,360 से अधकि महिलाएं भाग लेंगी। प्रथम रिहर्सल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली के मैदान में हो चुकी है। रविवार को मालरोड में महिलाओं की दूसरी रिहर्सल होगी। मालरोड में पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने नाटी डाली तो पर्यटक भी रोमांचित हो गए। कदम से कदम मिलाकर महिलाओं ने कुल्लवी गीतों पर जोरदार नाटी डाली।
पर्यटकों ने नाटी के दौरान सेल्फियां भी लीं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस दृश्य को लाइव किया। महानाटी आयोजन समिति के प्रभारी बालक राम ने बताया कि महानाटी का कार्निवाल के दौरान दो दिन शानदार आयोजन किया जाएगा। रविवार को राइट बैंक की महिलाओं की फाइनल रिहर्सल हुई। 31 दिसंबर को लेफ्ट बैंक की महिलाओं की रिहर्सल करवाई जाएगी।