फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   manali winter carnival 2023 auditions for winter queen will be started from 29 December 2022

Manali Winter Carnival: विंटर क्वीन प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, 29 दिसंबर से होंगे ऑडिशन

Mon, 26 Dec 2022 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Dec 2022 05:58 PM IST
सार

कार्निवाल में चुनी जाने वाली मनाली विंटर क्वीन को एक लाख और वॉयस ऑफ कार्निवाल के विजेता को 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
manali winter carnival 2023 auditions for winter queen will be started from 29 December 2022
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन प्रतियोगिता रहेगी। इसके लिए ऑडिशन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। आयोजन समिति ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विंटर क्वीन के अलावा वॉयस ऑफ कार्निवाल के लिए भी ऑडिशन साथ-साथ ही लिए जाएंगे। आयोजन समिति ने इसका शेड्यूल तय कर लिया है। 

विज्ञापन


29 दिसंबर को पहला ऑडिशन शिमला में होगा। इसके बाद मंडी, कुल्लू और मनाली में भी ऑडिशन लिए जाएंगे। विंटर क्वीन के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता और वॉयस ऑफ कार्निवाल की गायन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले छह जनवरी को विंटर कार्निवाल के दौरान होगा।  गौरतलब है कि विंटर कार्निवाल में विंटर क्वीन प्रतियोगिता में विजेता बनने वाली प्रतिभागियों में से कई मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमा चुकी हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष समय की कमी के कारण चंडीगढ़ में ऑडिशन नहीं हो रहे हैं। कार्निवाल आयोजन और ऑडिशन कमेटी के प्रभारी तारु नेगी और दिव्यांगना ने कहा कि इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए 29 दिसंबर को शिमला में, जबकि 30 को मंडी ऑडिशन होंगे। दो जनवरी को मनाली में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए 1500 रुपये एंट्री फीस रहेगी। इसके लिए 17 से 25 आयु वर्ग की प्रतिभागी पात्र होंगी, जबकि 5 फीट तीन इंच कद की शर्त रखी गई है। एसडीएम मनाली एवं कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि विंटर कार्निवाल की तैयारिया जोरों से चल रही है। 


विजेता को एक लाख रुपये का इनाम
कार्निवाल में चुनी जाने वाली मनाली विंटर क्वीन को एक लाख और वॉयस ऑफ कार्निवाल के विजेता को 50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। रनरअप को 50 हजार, सेकेंड रनरअप को 30 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed