फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali's Rama set out to conquer Everest, reached base camp

Kullu: एवरेस्ट फतह के लिए निकलीं मनाली की रमा, बेस कैंप पहुंची

Sat, 20 Apr 2024 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 06:50 PM IST
सार

मनाली की रमा ठाकुर माउंट एवरेस्ट को फतह करने निकल गई हैं। रमा ने पर्वतारोहण शुरू कर दिया है। वह बेस कैंप पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
Manali's Rama set out to conquer Everest, reached base camp
मनाली की रमा ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई सफलताएं हासिल कर चुकीं मनाली की रमा ठाकुर माउंट एवरेस्ट को फतह करने निकल गई हैं। रमा ने पर्वतारोहण शुरू कर दिया है। वह बेस कैंप पहुंच गई हैं। इसके बाद वह एवरेस्ट की ओर कदम बढ़ाएंगी। रमा ठाकुर अपने सभी प्रयासों के बावजूद माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए नेपाल सरकार को रॉयल्टी के रूप में दी जाने वाली 23 लाख की रकम नहीं जुटा पाई थीं। उसने सामाजिक संस्थाओं से भी मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद वह एवरेस्ट फतह करने निकल गई हैं।

विज्ञापन


रमा ठाकुर 2007 में 17,353 फुट ऊंची फ्रेंडशिप पीक, 2011 में 22,280 फुट ऊंची लियो पुर्ज्ञाल को चढ़ते हुए 19,400 फुट की ऊंचाई तक पहुंची थीं, जबकि एक टीम लीडर के तौर पर 2019 में 20,050 फुट ऊंची युनाम पीक, 2021 में 13,780 फुट ऊंची चोटी खानपरी टिब्बा, 2022 में 19,688 फुट ऊंची चोटी देऊ टिब्बा और 2023 में 19,341 फुट ऊंची किलिमंजारो पर फतह हासिल की है। रमा ठाकुर का कहना है कि भारत में पर्वतारोहण की अपार संभावनाएं होते हुए भी केवल 17 प्रतिशत महिलाएं ही इस क्षेत्र में हैं। 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को वह इस ओर प्रेरित करना चाहती हैं। इसी मकसद से वह एवरेस्ट फतह करने निकली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed