{"_id":"63d3c87b4f70aa66a1352925","slug":"manali-news-tourist-in-solangnala-manali-traffic-jam-upto-eight-kilometer-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali News: सोलंगनाला में उमड़े पर्यटक, बर्फ में गाड़ियां फंसने से बाहंग तक लगी वाहनों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali News: सोलंगनाला में उमड़े पर्यटक, बर्फ में गाड़ियां फंसने से बाहंग तक लगी वाहनों की लाइन
Fri, 27 Jan 2023 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Jan 2023 06:21 PM IST
सार
सोलंगनाला से लगा जाम लगभग बाहंग तक पहुंच गया। करीब आठ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
सोलंगनाला में लगा जाम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली के मुख्य पर्यटन स्थल सोलंगनाला में बर्फ देखने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को भी पर्यटक भारी संख्या में सोलंगनाला की ओर गए। मौसम साफ होने के कारण सोलंगनाला तक सभी प्रकार के वाहनों को भेजा गया। सोलंगनाला में पार्किंग की व्यवस्था न होने और कई वाहनों के बर्फ में फंसने के कारण जाम के हालात बन गए। सोलंगनाला से लगा जाम लगभग बाहंग तक पहुंच गया।
विज्ञापन
करीब आठ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई पर्यटक सोलंगनाला पहुंचने से पहले ही आधे रास्ते से वापस मनाली आ गए। गणतंत्र दिवस और वीकेंड के चलते पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ग्रीन टैक्स बैरियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी से पहले मनाली में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों का आंकड़ा एक हजार के आसपास था। 26 जनवरी को 1,800 से अधिक वाहन मनाली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सौ से अधिक लग्जरी बसों में भी पर्यटक मनाली पहुंचे। ऐसे में मनाली की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। बर्फ देखने की हसरत लिए पर्यटक सोलंगनाला का रुख कर रहे हैं। प्रशासन ने भी सोलंगनाला तक सभी प्रकार के वाहनों को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
इससे आगे लाहौल की ओर जाने वाले लोगों को सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में जाने की अनुमति दी जा रही है। सड़क एकतरफा होने के कारण प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित की। वाहनों की अधिक संख्या को देखते हुए पुलिस ने कई पर्यटकों को कोठी की तरफ भेजा। काफी संख्या में पर्यटक कोठी की ओर भी रवाना हुए।
सोलंगनाला में बर्फ देखने की हसरत लिए पर्यटक भारी संख्या में जा रहे हैं। सभी प्रकार के वाहन सोलंगनाला तक भेजे गए। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण वहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। - हेमराज वर्मा, डीएसपी मनाली