फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali News: Tourist creates ruckus refuse to pay green tax in manali

Manali News: मनाली में पंजाब के पर्यटकों ने किया हंगामा, ग्रीन टैक्स देने से किया मना

Sun, 05 Mar 2023 08:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 08:32 PM IST
सार

पर्यटकों ने मोटरसाइकिल सड़क में ही खड़े कर दिए और नारेबाजी शुरू कर दी। नारे लगाते हुए हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख कर्मियों ने एसडीएम मनाली सहित पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन
Manali News: Tourist creates ruckus refuse to pay green tax in manali
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर ग्रीन टैक्स बैरियर पर पंजाब से बाइक पर आए पर्यटकों ने खूब हंगामा बरपाया। ग्रीन टैक्स की वसूली को लेकर पर्यटक ग्रीन टैक्स कर्मचारियों से उलझ गए। बाइक सड़क पर खड़ी कर पर्यटकों ने नारेबाजी की। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हुड़दंग मचा रहे पर्यटकों को समझाया।

विज्ञापन


विज्ञापन



करीब आधा घंटे तक यहां माहौल तनावपूर्ण रहा। एसडीएम के समझाने के बाद पर्यटक सड़क से हटे। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइनें लगने से पर्यटक और आम लोग परेशान हुए। रविवार दोपहर लगभग एक बजे ग्रीन टैक्स न देने को लेकर पंजाब से बाइकों में आए पर्यटक टैक्स लेने वाले कर्मचारियों से उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क में 100 से अधिक बाइकर एकत्रित हो गए। पर्यटकों ने मोटरसाइकिल सड़क में ही खड़े कर दिए और नारेबाजी शुरू कर दी। नारे लगाते हुए हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख कर्मियों ने एसडीएम मनाली सहित पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम और एसडीएम मनाली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पर्यटकों को समझाया।

इस बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पंजाब के कुछ पर्यटक ग्रीन टैक्स नहीं दे रहे थे। इसकी वजह से उन्होंने हंगामा किया। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस जवान मौके पर भेजे और हालात पर काबू पाया। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन जैसे स्कूटर और मोटरसाइकिल से 100 रुपये, कार से 200, सूमो जैसे वाहनों से 300 जबकि बसों सहित बड़े वाहनों से 500 रुपये ग्रीन टैक्स लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed