{"_id":"617e47cbf34a0b4654526a97","slug":"manali-leh-road-closed-due-to-snowfall-restored-for-vehicular-movement-police-made-this-appeal-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ होने से वन-वे किया ट्रैफिक, कुंजुम दर्रा के पास हाईवे अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ होने से वन-वे किया ट्रैफिक, कुंजुम दर्रा के पास हाईवे अभी भी बंद
Sun, 31 Oct 2021 04:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:28 PM IST
सार
एसपी मानव वर्मा ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे शीतकालीन ड्राइविंग आदतों का पालन करें। बर्फ के चलते फिसलन का खतरा रहता है। इसलिए मनाली लेह मार्ग और एनएच -505 पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से लेह तक सड़क फिलहाल वन-वे ट्रैफिक के लिए खोली गई है। रविवार को लेह से मनाली की तरफ वाहन भेजे गए, जबकि शनिवार को दारचा से लेह की तरफ वाहन भेजे गए थे। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग पर यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। सड़क पर बर्फ होने से वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बीआरओ और पुलिस प्रशासन किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठा रहा है। लेह की तरफ और लेह से मनाली की ओर से आने वाले वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने के लिए कहा गया है। शनिवार को आवश्यक सामान वाले वाहनों को दारचा से लेह की तरफ सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक वाहन भेजा था।
विज्ञापन
चार घंटे बाद कुल 76 वाहन लेह पहुंचे। इनमें 59 बड़े वाहन और 17 छोटे वाहन थे। इन वाहनों में 136 यात्री भी लेह पहुंचे। दूसरी ओर, पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण कुंजुम दर्रा के पास एनएच-505 अभी भी बंद है। यहां अभी तक सड़क बहाल नहीं हो पाई है। अगर मौसम साफ रहता है तो बीआरओ की ओर से कुंजुम दर्रा के पास अवरुद्ध सड़क को बहाल किए जाने की उम्मीद है। उधर, एसपी मानव वर्मा ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे शीतकालीन ड्राइविंग आदतों का पालन करें। बर्फ के चलते फिसलन का खतरा रहता है। इसलिए मनाली लेह मार्ग और एनएच -505 पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें। रविवार को लेह से मनाली की ओर वाहनों को भेजा गया। शनिवार को दारचा से लेह की तरफ वाहन भेजे गए थे।
विज्ञापन