फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali-Leh road closed due to landslide

Himachal News: धुंधी के समीप भूस्खलन होने से 12 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग

Wed, 02 Oct 2024 05:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 02 Oct 2024 05:22 PM IST
सार

मनाली-लेह मार्ग भूस्खलन के कारण लगभग 12 घंटे अवरुद्ध रहा। धुंधी के समीप मध्य रात्रि भारी भूस्खलन होने से वाहनों के पहिये थम गए। 

विज्ञापन
Manali-Leh road closed due to landslide
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग भूस्खलन के कारण लगभग 12 घंटे अवरुद्ध रहा। धुंधी के समीप मध्य रात्रि भारी भूस्खलन होने से वाहनों के पहिये थम गए। मनाली पुलिस ने पलचान में नाका लगाकर लेह और लाहौल की ओर जाने वाले वाहनों को रोहतांग होकर भेजा। हालांकि, बीआरओ ने बुधवार दोपहर को सड़क एकतरफा यातायात के लिए खोल दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:00 बजे धुंधी पुल से लगभग दो किलोमीटर आगे अचानक भूस्खलन हो गया। भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गईं। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए।

विज्ञापन


धुंधी से लाहौल और सोलंगनाला की ओर लंबी लाइन लगने से पर्यटक व स्थानीय लोग फंस गए। पुलिस ने तमाम यातायात रोहतांग दर्रा होकर स्थानांतरित किया। बीआरओ ने सुबह होते ही सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया था। दोपहर लगभग 12:30 बजे बीआरओ ने सड़क एक तरफा यातायात के लिए खोली। सड़क खुलने के बाद मनाली से लाहौल की ओर और लाहौल से मनाली की ओर से आने वालों ने राहत की सांस ली। वहीं डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि भारी भूस्खलन के कारण मनाली -लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। दोपहर को बीआरओ ने इसे एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed