{"_id":"60ab89c143600a6f9673458a","slug":"man-sent-to-jail-on-abusive-remarks-against-cm-jairam-thakur-in-baddi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला भेजा जेल
Mon, 24 May 2021 04:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 May 2021 04:41 PM IST
सार
आरोपी ने चार दिन पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक वीडियो जारी कर सीएम जयराम ठाकुर और स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। बद्दी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया था। उक्त व्यक्ति ने रविवार को दोबारा नया वीडियो नालागढ़ बाजार में जारी किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ वीडियो जारी कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी सुरेंद्र राणा को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कंडा जेल भेजा गया है। हमीरपुर की टौणी देवी तहसील के रहने वाले सुरेंद्र राणा ने चार दिन पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक वीडियो जारी कर सीएम जयराम ठाकुर और स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। बद्दी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
उक्त व्यक्ति ने रविवार को दोबारा नया वीडियो नालागढ़ बाजार में जारी किया। इसमें वही अभद्र टिप्पणियां दोबारा दोहराई गईं। वीडियो में कोरोना कर्फ्यू के दौरान आरोपी नालागढ़ बाजार में भीड़ को दिखा रहा था। पुलिस ने कोविड कर्फ्यू के उल्लंघन और सीएम के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग करने पर उसे दोबारा गिरफ्तार किया। आरोपी को सोमवार को नालागढ़ की अदालत ने न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए कंडा जेल भेज दिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 505(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन