{"_id":"654f838d99125cbbe0001528","slug":"man-robbed-at-knifepoint-in-una-haroli-himachal-pradesh-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शादी की तैयारियों में जुटे युवक से चाकू की नोक पर लूटे एक लाख, कार में सवार थे छह लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शादी की तैयारियों में जुटे युवक से चाकू की नोक पर लूटे एक लाख, कार में सवार थे छह लोग
Sat, 11 Nov 2023 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 07:07 PM IST
सार
कार से मंकी कैप पहने चार व्यक्ति कार से नीचे उतरे और मुनीष के ऊपर झपट पड़े। एक हमलावर ने उसके गले पर चाकू रख दिया और उसका बैग खींचकर ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरोली क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गोलीबारी और मारपीट की घटना के बाद अब चाकू की नोक पर युवक से एक लाख रुपये रुपये लूट को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार को पालकवाह में दिनदहाड़े हुई लूट से लोगों में हड़कंप मच गया। बहरहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुनीष कुमार (27) निवासी गांव चंदपुर, डाकघर पालकवाह ने हरोली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऊना शहर में नौकरी करता है।
विज्ञापन
उसकी शादी इसी माह होनी है, जिसकी तैयारी के लिए उसने शुक्रवार को एटीएम से 50,000 रुपये निकाले। कुछ देर बाद उसके मामा का लड़का बस अड्डा ऊना के पास शादी के लिए उसे 50,000 रुपये पकड़ा गया था। उसने बताया कि कुल एक लाख रुपये अपने साइड बैग में डालकर बाइक पर सवार होकर ऊना से चंदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 4:15 बजे पालकवाह में उसके पीछे सफेद रंग की कार आई और बाइक के आगे खड़ी लगा दी।
विज्ञापन
कार से मंकी कैप पहने चार व्यक्ति नीचे उतरे और उसके ऊपर झपट पड़े। एक हमलावर ने उसके गले पर चाकू रख दिया और उसका बैग खींचकर ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। हड़बड़ाहट में उससे गाड़ी का पूरा नंबर नहीं पढ़ा गया। उधर, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे है। आरोपियों का जल्द पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा अपराध
हरोली क्षेत्र में आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। सितंबर में घालूवाल में बाइक सवार आरोपी कार सवारों पर सरेआम गोलीबारी कर फरार हो गए थे। मामले में अभी तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो पाई है, जिन्होंने गोलीबारी करने वालों की मदद की। वहीं, कुछ दिन पहले भाजपा नेता लखबीर लक्खी को कुछ लोगों ने हमला कर दिया घायल कर दिया था। इसके बाद अब दिनदहाड़े लूट की घटना होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।