{"_id":"5ebce10dd683c240597bf42f","slug":"man-hails-from-mandi-himachal-pradesh-found-corona-positive-in-saudi-arabia-asks-for-help-from-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में मंडी का युवक कोरोना पॉजिटिव, वीडियो जारी कर मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में मंडी का युवक कोरोना पॉजिटिव, वीडियो जारी कर मांगी मदद
Thu, 14 May 2020 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 May 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिले का युवक सऊदी अरब में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक ने वहां से वीडियो के जरिये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मदद की गुहार लगाई है। युवक रियाद में एक निजी रेस्तरां में काम करता है। वीडियो में धर्मपुर की उपतहसील मंडप के एक गांव के इस युवक ने बताया कि कंपनी की तरफ से उसे सहयोग नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
वह अस्पताल में भी भर्ती रहा, लेकिन बाद में अस्पताल से उसे घर भेज दिया। यहां वह एक कमरे में बंद हैं। उसके दोस्तों ने उसकी मदद की थी, लेकिन बीते दो दिन से उसे पर्याप्त खाना नहीं मिल रहा है। उसने ई-मेल और फोन से भारतीय एंबेसी से संपर्क साधने की कोशिश की थी, लेकिन वहां किसी ने फोन नहीं उठाया। युवक के पिता ने उपायुक्त मंडी से भी मदद मांगी है।
विज्ञापन