फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Man from Kangra duped of 11 lakh Rupee by cyber fraudsters

Fraud: नौकरी के चक्कर में लुटाए 11 लाख, यूट्यूब चैनल की प्रोमोशन करने का दिया था टास्क

Wed, 13 Sep 2023 02:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

युवक ने करीब पांच-छह अलग-अलग किस्तों में शातिरों के खाते में 11 लाख रुपये जमा करवा दिए लेकिन उसे इसके बदले किसी प्रकार का कोई बोनस आदि नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Man from Kangra duped of 11 lakh Rupee by cyber fraudsters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से कमाई करने के चक्कर में भवारना के एक युवक ने 11 लाख रुपये लुटा दिए। युवक को शातिरों ने यूट्यूब चैनल की प्रोमोशन करने का टास्क दिया था। युवक को अपने झांसे में लेने के लिए शातिरों ने पहले युवक को 1,000 रुपये के बोनस का लालच दिया था। वहीं, इस संदर्भ में पीड़ित युवक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नार्दन रेंज धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुमित कुमार निवासी भवारना को टेलीग्राम पर ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे नौकरी करने का ऑफर आया, जिसे युवक ने स्वीकार कर लिया। इस दौरान युवक को एक यूट्यूब चैनल की प्रोमोशन करने का टास्क दिया गया था। युवक ने पहले पांच हजार रुपये लगाए यानी इन्वेस्ट किए थे, जिसके चलते उसे पहले टास्क को पूरा करने पर शातिरों की ओर से छह हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन


इसके बाद वह उनके झांसे में फंस गया। युवक ने करीब पांच-छह अलग-अलग किस्तों में शातिरों के खाते में 11 लाख रुपये जमा करवा दिए लेकिन उसे इसके बदले किसी प्रकार का कोई बोनस आदि नहीं दिया गया। वहीं अंत में युवक ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नार्दन रेंज धर्मशाला में मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में एएसपी साइबर क्राइम प्रवीन धीमान ने बताया कि युवक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौजूदा समय में शातिर लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में लोगों को इन शातिरों के झांसे में आने से बचना चाहिए।

26 दिन में शातिरों ने चार मामलों में ठगे 44 लाख
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नार्दन रेंज धर्मशाला में पिछले 26 दिन में घर बैठे नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों के साथ ठगी हो चुकी है। इस दौरान शातिर अब तक 48.83 लाख के करीब ठगी कर चुके हैं। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में पहला मामला 18 अगस्त को दर्ज हुआ था, जिसमें 20.53 लाख रुपये की ठगी की शिकायत की गई थी।


वहीं इसके बाद 30 अगस्त को दर्ज मामले में राजल के एक बुजुर्ग से 12 लाख, पांच सितंबर को डाडासीबा के युवक से 5.30 लाख और 12 सितंबर को भवारना के युवक से 11 लाख रुपये की ठगी के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed