फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Man Electrocuted To Death in Sirmour himachal pradesh

ससुराल में करंट लगने से झुलसा दामाद, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत

Fri, 26 Mar 2021 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Mar 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Man Electrocuted To Death in Sirmour himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत भुईरा के बगोल गांव में अपने ससुराल आए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराहां तहसील के जयहर गांव का चमनलाल (39) अपने ससुराल में आया था, जहां वह परिवार सहित कमरे में बैठकर टीवी देख रहा था। अचानक कमरे में रखे फ्रिज से धुंआ निकलने लगा।

विज्ञापन


चमन ने फ्रिज का प्लग निकालने का प्रयास किया। जिसके चलते उसके दाएं हाथ मे बिजली का करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया जहां उसकी पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो गई। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक चमनलाल के दाएं हाथ की अंगुली व हाथ में बिजली के करंट लगने से जलने के निशान पाये गए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मृतक के शरीर में कोई भी चोट व खरोंच आदि के निशान नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। वहां अनिल के मकान में बिजली का मीटर जला हुआ पाया गया व घर में फ्रिज के पास भी शार्ट सर्किट हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम नरेश वर्मा ने मृतक के परिजनों को 15 हजार रुपए की फौरी सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed