{"_id":"662349db939bca19f806559d","slug":"man-burnt-alive-after-bed-catches-fire-at-night-accident-happened-in-batahad-of-banjar-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: रात को बिस्तर में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति; बंजार के बठाहड़ में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: रात को बिस्तर में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति; बंजार के बठाहड़ में हुआ हादसा
Sat, 20 Apr 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:05 PM IST
सार
प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार के डुघा (बठाहड़) में एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है।
विज्ञापन
बिस्तर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार के डुघा (बठाहड़) में एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। व्यक्ति अपने घर की निचली मंजिल में सोया था। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल काॅलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बठाहड़ निवासी जीवन लाल (42) घर की निचली मंजिल में कमरे में सोया था।
विज्ञापन
देर रात उनकी बहन नैना देवी उठी तो देखा कि कमरे से धुआं निकल रहा था। जब वह नीचे गई तो मंजर देखकर उनके पैर तले जमीन खिसक गई। मौके पर बिस्तर पूरी तरह जला था और जीवन लाल मृत अवस्था में पाया गया। सूचना बंजार पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। ग्राम पंचायत मशियार की प्रधान शांता देवी ने बताया कि जीवन लाल का एक आठ साल का बेटा है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि मौके से सैंपल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन