फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   man attempt suicide in chamba in himachal pradesh

सुबह फंदा लगाने से रोका तो शाम को चाकू से रेत लिया गला

Sun, 15 Mar 2020 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Mar 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
man attempt suicide in chamba in himachal pradesh
फाइल फोटो

कर्ज से परेशान नेपाली कामगार ने आत्महत्या का प्रयास किया है। नए बस स्टैंड में सुबह के समय उसने निजी बस की छत से फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने समझाने के बाद उसे ठेकेदार के हवाले कर दिया, जहां वह मजदूरी करता है। 

विज्ञापन


शाम को वह राख में किसी दुकान में बैठा था तो वहां चाकू से अपना गला रेत लिया। स्थानीय लोग घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। रात को उपचार के लिए आपातकालीन कक्ष में ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश ठाकुर को बुलाया गया। डॉक्टर ने गले पर जख्म को टांके लगाकर ठीक किया। कामगार की पहचान पप्पू ठाकुर पुत्र खड़ग सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घायल पप्पू ने बताया कि उस पर कर्ज है, जिसे चुकाने में वह असमर्थ है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed