फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   man arrested for theft of SDM car in Mandi thunag himachal pradesh

चालान से खफा युवक ले उड़ा एसडीएम की गाड़ी

Wed, 05 Aug 2020 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, थुनाग/गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, थुनाग/गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
man arrested  for theft of SDM car in Mandi thunag himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

थुनाग में एक युवक सर्विस स्टेशन से एसडीएम का सरकारी वाहन लेकर फुर्र हो गया। एसडीएम का सरकारी वाहन वाशिंग के लिए आया था। आरोपी अपनी गाड़ी को छोड़कर सर्विस स्टेशन में वाशिंग के लिए लगी एसडीएम की गाड़ी स्टार्ट करके रफूचक्कर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक ने इसकी सूचना तत्काल एसडीएम को दी और एसडीएम की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस को खोजबीन के दौरान एसडीएम का वाहन जंजैहली के संपर्क मार्ग पर पार्क मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


मामले की फौरी जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति के मोटर वाहन एक्ट में कुछ चालान हुए हैं। इससे खफा होकर बुधवार को मौका मिलते ही उसने इस शरारत को अंजाम दे डाला। उधर, परिजनों ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन को आरोपी युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी दी है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है तो परिजनों को अदालत में यह साबित करना होगा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।\

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed