{"_id":"611bba6943edea2f7a7ccaf6","slug":"malka-expensive-in-govt-ration-depots-of-himachal-urad-chana-dal-and-mustard-oil-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपुओं में मलका महंगी, उड़द-चना दाल और सरसों तेल सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपुओं में मलका महंगी, उड़द-चना दाल और सरसों तेल सस्ता
Wed, 18 Aug 2021 11:37 AM IST
Krishan Singh
पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा
पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:37 AM IST
सार
अंत्योदय व एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति लीटर सरसों तेल तीन रुपये सस्ता मिलेगा। वहीं, टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं को मलका दाल चार
रुपये महंगी मिलेगी।
विज्ञापन
दालें व सरसो तेल(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिन-प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने लाखों उपभोक्ताओं को मामूली राहत दी है। राशन की सस्ती दुकानों (डिपुओं) में उड़द, चना दाल और सरसों तेल के दाम घटाए गए हैं। हालांकि, मलका और महंगी कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी नए दामों के अनुसार अंत्योदय व एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मलका दाल के लिए प्रति किलो तीन रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। उड़द और चना दाल प्रति किलो दो-दो रुपये सस्ती की गई है।
विज्ञापन
अंत्योदय व एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति लीटर सरसों तेल तीन रुपये सस्ता मिलेगा। वहीं, टैक्स देने वाले उपभोक्ताओं को मलका दाल चार रुपये महंगी मिलेगी। उड़द व चना दाल पर प्रति किलो दो-दो रुपये जबकि सरसों तेल की खरीद पर एक रुपये की छूट मिलेगी। सरकार ने हाल ही में टेंडर करवाए थे। इसके चलते अब उपभोक्ताओं को नए दामों के मुताबिक राशन मुहैया करवाया जाएगा। हालांकि, डिपुओं में अभी तक दालों की सप्लाई नहीं पहुंची है। उपभोक्ता सप्लाई पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। एरिया मैनेजर चंबा संत राम ने बताया कि नए दामों के मुताबिक मलका दाल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। उड़द, चना व सरसों तेल के दामों में कटौती की गई है। संवाद
विज्ञापन
जुलाई में दाम प्रति किलो/प्रति लीटर (रुपये में)
श्रेणी मसूर उड़द चना सरसों तेल
अंत्योदय 54 56 39 155
एपीएल 64 66 49 160
करदाता 87 90 72 179
अगस्त में दाम प्रति किलो/प्रति लीटर (रुपये में)
श्रेणी मसूर उड़द चना सरसों तेल
अंत्योदय 57 54 37 152
एपीएल 67 64 47 158
करदाता 91 88 70 178