फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   major fire incident in Bagi village of Rohru Shimla, many houses gutted into fire

हिमाचल: रोहड़ू में भीषण अग्निकांड में 10 घर जले, एक दर्जन परिवार बेघर

Fri, 25 Dec 2020 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Dec 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
major fire incident in Bagi village of Rohru Shimla, many houses gutted into fire
रोहड़ू के बागी गांव में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में भीषण अग्निकांड में कई घर जलकर राख हो गए हैं।  जानकारी के अनुसार रोहड़ू तहसील के लोअरकोटी क्षेत्र के बागी गांव में शुक्रवार देरशाम आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से करीब एक दर्जन घर जल गए हैं। अग्निकांड में 12 से 13 परिवार बेघर हो गए हैं। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम मौके लिए रवाना हुई। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोग भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


 बागी गांव में शुक्रवार शाम से पहले खूब रौनक थी लेकिन अग्निकांड ने ऐसे जख्म दिए कि अब राख के ढेर और ग्रामीणों की आंखों में आंसुओं के अलावा कुछ नहीं दिख रहा। अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक परिवारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सर्द मौसम में आशियाने जल जाने के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर हो गए हैं। जीवन भर की सारी पूंजी आंखों के सामने राख होते देख ग्रामीण रोते-बिलखते रहे। जिस गांव में कभी हुआ करती थी, आज वहां राख के ढेर के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है। सिर से छत छिन जाने के बाद अब प्रभावितों को सर्दियों की चिंता भी सताने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed